CAA पर भाजपा की महारैली आज, सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी रहेंगे मौजूद Gorakhpur News

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में 19 जनवरी को एमपी कालेज में रैली होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:33 AM (IST)
CAA पर भाजपा की महारैली आज, सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी रहेंगे मौजूद  Gorakhpur News
CAA पर भाजपा की महारैली आज, सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी रहेंगे मौजूद Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में संगोष्ठी और जनसंपर्क अभियान के बाद आयोजित महारैली का मंच रविवार को सजने जा रहा है। रैली के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी। दोनों नेता मंच से कानून की खासियत और उपयोगिता बताएंगे और इसे लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेंगे। दिन में 12 बजे होने वाली रैली में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा भाजपा के संगठनात्मक क्षेत्र के 12 जिलों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

रैली स्थल पर 25 हजार कुर्सियां

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाली इस महारैली की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रैली स्थल पर 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। एक लाख लोगों के आने का संभावना है और इसे लेकर पूरी तैयारी है। अधिक से अधिक लोग रैली में शामिल हों, इसकी व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।  राधेश्याम रावत और देवेंद्र गौड़ पिंटू ने बताया कि वीआइपी गाडिय़ों की पार्किंग कचहरी परिसर में होगी। दोपहिया वाहन विश्वविद्यालय के कामर्स फैकेल्टी व दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में खड़े किए जाएंगे। कार और बड़ी बस की पार्किंग के लिए विश्वविद्यालय परिसर और नगर निगम पार्क का स्थान सुनिश्चित किया गया है।

परिसर और चौराहों को सजाया भाजयुमो ने

यातायात प्रमुख प्रबल प्रताप शाही ने बताया कि शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर रैली स्थल और पार्किंग में जाने जाने के लिए तीन अंकित बोर्ड लगाए गए हैं। इससे किसी को रैली स्थल पर पहुंचकर में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंच की व्यवस्था देख रहे देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंच पर पीछे 36 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा बैकड्रॉप लगाया जाएगा। संबोधन का कार्य मंच के दोनों ओर से होगा। मंच को फूलों से सजाया गया है। परिसर और चौराहों को सजाने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निभाई है।

तैयारियों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चिरंजीव चौरसिया, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, विश्वजीताशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, महापौर सीताराम जायसवाल, बृजेश मणि मिश्र, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क, दिया आमंत्रण

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी और रैली का औचित्य बताते हुए उन्हें आमंत्रित किया। जनसंपर्क करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, चिरंजीव चौरसिया, निखिल मोटानी, रितेश जायसवाल, संतोष गोयल, भोला अग्रहरी, पंकज भगत, अंकित मोदी आदि प्रमुख रहे।

भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली, किया जनसंपर्क

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में जनसंपर्क किया और बाइक रैली निकाली। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनता से सीएए के समर्थन में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। रैली महानगर अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में निकाली गई जिसे क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हरिओम नगर स्थित बिस्मिल प्रतिमा से शुरू होकर बाल विहार, चेतना तिराहा, गोलघर होते हुए काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रितेश सिंह, अवधेश अग्रहरि, अभय शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

व्यापारियों से रैली में हिस्सा लेने की अपील

रैली में अधिक से अधिक व्यापारी हिस्सा लें, इसके लिए शनिवार को पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल एक बैठक आयोजित हुई। मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता मेंं आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता ने कहा कि कानून को लेकर लोगों में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है। यह कोशिश हरगिज कामयाब नहीं होने दी जाएगी। रैली का आयोजन इसी क्रम में किया जा रहा है। बैठक में अजय जायसवाल, सुरेश जायसवाल, दीनानाथ मोदनवाल, शिवराज मलकानी, नरेंद्र जायसवाल, राजेश तुलस्यान, अमित अग्रवाल, श्यामजी, दिनेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।

सर्राफा मंडल ने किया सीएए का समर्थन

सर्राफा मंडल गोरखपुर के अध्यक्ष पंकज गोयल ने कहा कि मंडल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। इसके जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान के पीडि़त अल्पसंख्यक को नागरिकता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में रविवार को एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली रैली में पहुंचने की अपील की। इसके लिए किए गए जनसंपर्क में भाजपा नेता चिरंजीव चौरसिया, दिनेश सर्राफ, महेश वर्मा, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी