गोरखपुर में अब बनने लगा बारिश का माहौल, बढऩे लगी ठंड और गिरने लगा पारा Gorkhpur News

वायुमंडलीय परिस्थितियां 13-14 दिसंबर को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की वजह बन सकती हैं। बारिश होते ही वातावरण साफ हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:55 PM (IST)
गोरखपुर में अब बनने लगा बारिश का माहौल, बढऩे लगी ठंड और गिरने लगा पारा Gorkhpur News
गोरखपुर में अब बनने लगा बारिश का माहौल, बढऩे लगी ठंड और गिरने लगा पारा Gorkhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया मजबूत पश्चिम विक्षोभ बन गया है। इसके प्रभाव स्वरूप जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। पश्चिमोत्तर के माहौल का असर गोरखपुर में भी दिखने लगा है। आसमान में बादल डेरा जमाने लगे हैं। उधर से आ रही पछुआ हवाएं दिन का तापमान गिरा रही हैं।

हल्‍की बारिश की उम्‍मीद

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक यह वायुमंडलीय परिस्थितियां 13-14 दिसंबर को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की वजह बन सकती हैं। बारिश होते ही वातावरण साफ हो जाएगा, जिसकी वजह से ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड को और बढ़ा देंगी। अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान पर अगर बात करें तो अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते तीन दिनों के अधिकतम तापमान पर अगर गौर करें तो यह गिरते क्रम में है। रविवार का अधिकतम तापमान 26.6 और सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धूप में गर्मी नहीं

ठंड के दिनों में आम तौर पर धूप से लोगों को राहत मिलती है, सुबह के समय धूप होती है पर उतनी गर्मी महसूस नहीं की जा रही है जितनी होनी चाहिए। बहरहाल, अब लोगों को सतर्क होकर घरों से निकलना पड़ेगा। अन्‍यथा ठंड लगना तय है।

chat bot
आपका साथी