विश्व भर में फैली काला नमक चावल की सुगंध : स्वामी प्रसाद

प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किसान सम्मान निधि शौचालय निर्माण सौभाग्य योजना निश्शुल्क विद्युत कनेक्शन में भी देश में प्रथम स्थान पर है। सभी गुंडे जेल में पहुंच गए है। सभी एक्सप्रेस-वे का काम प्रगति पर है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM (IST)
विश्व भर में फैली काला नमक चावल की सुगंध : स्वामी प्रसाद
विश्व भर में फैली काला नमक चावल की सुगंध : स्वामी प्रसाद

सिद्धार्थनगर : जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल की सुगंध पूरे विश्व में फैल गई है। विदेशों में इसकी मांग बढ़ गई है। आनलाइन बाजार में भी यह उपलब्ध है। यह केवल प्रदेश सरकार के योजनाबद्ध कार्ययोजना के क्रियान्वयन से संभव हुआ। किसानों को नया वैश्विक बाजार उपलब्ध हो गया है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उत्कृष्ट उत्पाद को बढ़ावा देने की योजना शुरू की थी। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। जिससे प्रदेश ने सफलता की ऊंचाइयों को छूने का काम किया है।

मंत्री कलेक्ट्रेट में साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों को योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। प्रदेश में निवेशक बढ़े है। युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश का दूसरा स्थान है। प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना, निश्शुल्क विद्युत कनेक्शन में भी देश में प्रथम स्थान पर है। सभी गुंडे जेल में पहुंच गए है। सभी एक्सप्रेस-वे का काम प्रगति पर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 33 नए मेडिकल कालेज बन कर तैयार हो गए हैं। 16 नए मेडिकल कालेज के निर्माण की स्वीकृति कैबिनेट से मिल गई है। निर्माण शीघ्र शुरू होगा। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख का निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मेडिकल कालेज बन कर तैयार हो गया है। पोस्ट आफिस, पासपोर्ट आफिस, केंद्रीय विद्यालय स्थापित हुए है। खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज-बहराइच तक नई रेल लाइन का निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण कार्य शुरू हो गया है। डुमरियागंज में शाहपुर बांध के लिए केंद्र ने 67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, भाजपा नेता दुर्गा राय, सुरेंद्र मौर्या, घनश्याम मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी