कुशीनगर पहुंची थाईलैंड की राजदूत, बुद्ध धरा पर मत्था टेक की बुद्ध वंदना, भिक्षुओं को दिया संघदान

भारत में थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग मिनिस्टर काउंसेलर रुतचनी वेरपेरोजकित के साथ दो दिवसीय भ्रमण पर 17 सितंबर की शाम को कुशीनगर पहुंची। इस दौरान उन्‍होंने रामाभार स्‍तूप की पूजा की। दौरे के दूसरे दिन महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा की।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 02:10 PM (IST)
कुशीनगर पहुंची थाईलैंड की राजदूत, बुद्ध धरा पर मत्था टेक की बुद्ध वंदना, भिक्षुओं को दिया संघदान
रामाभार स्‍तूप के सामने ध्‍यान लगाती थाईलैंड की राजदूत। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भारत में थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग मिनिस्टर काउंसेलर रुतचनी वेरपेरोजकित के साथ दो दिवसीय भ्रमण पर 17 सितंबर की शाम थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर पुहंचीं। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। तथागत की महापरिनिर्वाण स्थली पर पहली बार आईं राजदूत बुद्ध धरा पर मत्था टेकीं। रामाभार स्तूप की पूजा भी कीं। देर शाम को राजदूत ने थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में विशेष पूजा करने के बाद भिक्षुओं को संघदान दिया। पूजा फ्रा निप्पोन ने कराया।

महापरिनर्वाण मंदिन में की विशेष पूजा

18 सितंबर को सुबह थाई मोनास्ट्री के कर्मचारियों को सहायता प्रदान करने के बाद 10 बजे उनका महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विशेष पूजा का कार्यक्रम है। थाई मोनास्ट्री के पीआरओ अंबिकेश त्रिपाठी ने बताया कि पूजा के बाद वह कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर से भेंट करने म्यांमार टेंपल जाएंगी। उसके बाद थाई मोनास्ट्री में भोजन करने के बाद मिनिस्टर काउंसेलर के साथ गोरखपुर चली जाएंगी। शाम 4.40 बजे की फ्लाइट से राजदूत व काउंसेलर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पूजा के दौरान मौजूद रहे ये लोग

फ्रा कितीफोंग, एसडीएम प्रमोद तिवारी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक दीपक गुप्त, थाई कान्सुलेट जनरल कोलकाता की कांसुल जनरल स्वीया संतिपिटेक्स, फस्र्ट सेक्रेटरी रचगनीकान वांगसेकुल व वुत्तिकीर्ति श्रीथोंग और स्टाफ सुजाता पाणिग्रही, साविनी बुआथा व प्रसली सेबस्टियन, विवेक गोंड, ओमप्रकाश, सूरज यादव, उपस्थित रहे।

कुशीनगर में दो दिन के लिए खुला थाई पासपोर्ट कार्यालय

थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर में दो दिनों के लिए थाई पासपोर्ट कार्यालय की व्यवस्था की गई है। पहले दिन शुक्रवार को लगभग 25 भारतीय मूल के थाई नागरिकों ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया। इसके लिए उन्हें दिल्ली नहीं जाना पड़ा। थाई राजदूत ने कोविड 19 को देखते हुए यह सुविधा कुशीनगर में दो दिनों के लिए उपलब्ध कराई है। राजदूत ने इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर डाली थी। उन्होंने यहां आए भारतीय मूल के थाई नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल भी पूछा।

chat bot
आपका साथी