गोरखपुर मौसम अपडेट: औसत से छह ड‍िग्री अधिक हुआ तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर में अधिकतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर इस समय अच्छी खासी ठंड पड़ती है लेकिन इधर कई दिनों से आसमान साफ होते ही लोगों को गर्मी का आभास हो रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 10:31 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 10:31 AM (IST)
गोरखपुर मौसम अपडेट: औसत से छह ड‍िग्री अधिक हुआ तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में सप्ताह से तापमान औसत से अधिक है। अगले तीन चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताते हुए यह भी बताया है कि बुधवार की सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। दिन में चटक धूप के आसार हैं। बता दें दिसंबर का पहला सप्ताह अपने औसत से काफी गर्म रहा है।

अभी ऐसा है गोरखपुर का मौसम

अधिकतम तापमान अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। आमतौर पर इस समय अच्छी खासी ठंड पड़ती है, लेकिन इधर कई दिनों से आसमान साफ होते ही लोगों को गर्मी का आभास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

अधिकतम 27, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार सुबह से चटक धूप हुई। दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होती गयी। स्थिति यह रही कि लोगों को कार्यालयों में पंखे चलाकर बैठना पड़ा। दोपहर होते-होते तमाम लोगों को अपने गर्म कपड़े उतारने पड़े। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब। हालांकि मौसम के जानकारों का मानना है अगले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम साफ होने के कारण धूप में लोगों से गर्म कपड़े बर्दास्त नहीं हो रहे हैं।

स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में दिन के न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दिसंबर के औसत अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अपने औसत न्यूनतम तापमान से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

दिसंबर का औसत तापमान

औसत अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 10.4 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 8.3 मिलीमीटर।

chat bot
आपका साथी