Gorakhpur Weather News: 11 डिग्री पर पहुंचा तापमान, दो द‍िन में और नीचे आएगा

गोरखपुर में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 08:56 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: 11 डिग्री पर पहुंचा तापमान, दो द‍िन में और नीचे आएगा
Gorakhpur Weather Forecast: गोरखपुर में तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। यह गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लोग हाफ व फुल जैकेट में नजर आ रहे हैं।

दो द‍िन में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक दो दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। गुरुवार की सुबह व शाम को हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

ऐसा रहा कल का मौसम

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि गुरुवार सुबह पूर्व व उत्तर-पूर्व की तरफ से हवा चल सकती है। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ हवा चल सकती है। हवा की गति तीन से नौ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में पहली बार पारा गिरकर यहां तक पहुंचा है।

इतना रहा तापमान

अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत व न्यूनतम 67 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नवंबर माह अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। बता दें आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है।

chat bot
आपका साथी