घरेलू हिंसा को लेकर पीड़ित महिलाओं की आंखों में छलके आंसू

जिले में यौन हिसा लैंगिक असमानता घरेलू हिसा व दहेज हिसा आदि से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के मकसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:40 AM (IST)
घरेलू हिंसा को लेकर पीड़ित महिलाओं की आंखों में छलके आंसू
घरेलू हिंसा को लेकर पीड़ित महिलाओं की आंखों में छलके आंसू

देवरिया: वन स्टाप सेंटर परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन व एएसपी पीड़ित महिलाओं की समस्या से रूबरू हुए। अपनों की सताई कई महिलाओं के आंखों में आंसू छलक पड़े।

जिले में यौन हिसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिसा व दहेज हिसा आदि से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के मकसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं। जिसमें 15 घरेलू हिसा व छह मामले भूमि विवाद से जुड़े थे। 10 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष में कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बरहज के महुंई कुंवर गांव की एक महिला ने पति पर मारपीट कर विदेश चले जाने की शिकायत की। महिला का आरोप है कि पति खर्च मांगने पर फोन पर गाली देते हैं। महिला ने विदेश से पति को बुलाने व विधिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम हरपुर निजाम निवासी एक महिला ने पति व ससुर पर व लार नगर निवासी एक महिला ने सास व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव की महिला ने पति पर मारपीट करने व प्रताड़ित करने व जलाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। रुद्रपुर के सरहसबह गांव की एक महिला ने लखीमपुर खीरी के अवधपुर निवासी रमाकांत साहनी पर उससे चौथी शादी करने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी डा. रामयश सिंह, यूएनडीपी की जिला परियोजना अधिकारी मैत्रेयी मिश्रा, एसीएमओ डा. संजय चंद, सहायक अभियोजन अधिकारी अनंत कुमार त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मीनू सिंह, डीपीओ प्रभात कुमार, केंद्र प्रबंधक वन स्टाप सेंटर नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी