आज जगमग होगा तामेश्वरनाथ धाम, जलेंगे लाखों दीप

कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 11:32 PM (IST)
आज जगमग होगा तामेश्वरनाथ धाम, जलेंगे लाखों दीप
आज जगमग होगा तामेश्वरनाथ धाम, जलेंगे लाखों दीप

संतकबीर नगर: भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि शनिवार की शाम छह बजे तामेश्वरनाथ धाम में दीपोत्सव होगा। इस दौरान लाखों दीप से पूरा परिसर जगमग किया जाएगा। वाराणसी के विद्वान परिसर स्थित ऐतिहासिक पोखरे के तट पर महाआरती करेंगे, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा नेता शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम का दीपोत्सव अयोध्या के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इसमें क्षेत्र के हजारों लोग घरों से दीप लेकर पहुंचते हैं। करीब 20 एकड़ के क्षेत्र में फैले मंदिर परिसर को लोग दीपों से सजाते हैं। परिसर में स्थित पोखरे की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस बार लोग कोरोना पीड़ितों की याद में भी दीपक जलाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव विशेष रूप से जनपद में आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं की टीम इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पर्व और त्योहार को ऐतिहासिक ढंग से मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है।

chat bot
आपका साथी