त्योहार में रखें कोविड प्रोटोकाल का ख्याल, शांति व्यवस्था में दखल दी तो खैर नहीं

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि आगामी त्योहारों को कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए परंपरागत ढंग से शांति एवं सौहाद्रपूर्वक मनाएं। त्योहार सभी का होता है इसे एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था का शत-फीसद अनुपालन किया जाए।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:10 PM (IST)
त्योहार में रखें कोविड प्रोटोकाल का ख्याल, शांति व्यवस्था में दखल दी तो खैर नहीं
एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी । सौ. सूचना विभाग

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि आगामी त्योहारों को कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए परंपरागत ढंग से शांति एवं सौहाद्रपूर्वक मनाएं। त्योहार सभी का होता है, इसे एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था का शत-फीसद अनुपालन किया जाए। शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों की खैर नहीं है।

शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिलाधिकारी

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित दशहरा, बारावफात, दीपावली एवं छठ पूजा त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से उन्होंने अपील की कि प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, बिजली एवं जलापूर्ति अनवरत बनाए रखना होगा। ढीले एवं जर्जर तार व पोल को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर तत्पर है। सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़े आयोजन स्थलों पर स्थापित की जाएगी अस्थायी पुलिस चौकी

बड़े आयोजन स्थलों पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी विनीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, शांति एवं सद्भावना समिति के डा. सुधाकर पांडेय, आदिल अमीन, सरदार बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

दुर्गा पंडाल में लगाए जाएं सीसी कैमरे

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि दुर्गा पंडाल में सीसी कैमरे भी लगवाए जाएं। मूर्ति का आकार छोटा होना चाहिए। मूर्ति विसर्जन के लिए छोटी गाड़ियों का ही प्रयोग किया जाए। उस दौरान भीड़ न रहे।

chat bot
आपका साथी