लक्षणविहीन परदेसी भी सात दिनों तक होंगे क्वारंटाइन

प्रवासी कामगारों के वापसी को लेकर शासन ने जारी की गाइड लाइन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:30 PM (IST)
लक्षणविहीन परदेसी भी सात दिनों तक होंगे क्वारंटाइन
लक्षणविहीन परदेसी भी सात दिनों तक होंगे क्वारंटाइन

महराजगंज : कोरोना को लेकर शासन गंभीर है। प्रदेश से लौटने वाले कामगारों की निगरानी और जांच के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी की है। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को जहां आइसोलेट किया जाएगा, वहीं लक्षणविहीन व्यक्ति को सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा हैं।

प्रवासी कामगारों के जिले में आने पर जिला प्रशासन उनकी स्क्रीनिग कराएगा। स्क्रीनिग में किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर इन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा। जांच कराने के बाद यदि वह संक्रमित पाया जाता है, तो उसे कोविड अस्पताल या घर पर आइसोलेट किया जाएगा। जो लक्षण वाले व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। जबकि लक्षण विहीन व्यक्ति सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। जनपद में पहुंचने के बाद प्रवासी व्यक्तियों के जनपद में स्थापित क्वारंटाइन सेंटर में आगमन पर प्रभारी द्वारा इन व्यक्तियों के नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि संपूर्ण विवरण अंकित करने के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्टर बनाया जाएगा। इस आश्रय स्थल में आने वाले एवं आश्रय स्थल से गृह निवास को अवमुक्त किए जाने वाले प्रत्येक प्रवासी का संपूर्ण विवरण दर्ज किया जाएगा। ग्रामीण स्तर पर होम क्वारंटाइन व्यवस्था नहीं होने पर प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय अथवा अन्य उपलब्ध विद्यालय भवन को क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। राजस्व एवं ग्राम्य विकास विभाग इस कार्य को सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार तैयारी पूरी करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी