सुष्मिता देव ने कहा, महिलाओं को करनी होगी राजनीति में भागीदारी Gorakhpur News

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जिताना है तो महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में भागीदारी करनी होगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 12:05 PM (IST)
सुष्मिता देव ने कहा, महिलाओं को करनी होगी राजनीति में भागीदारी Gorakhpur News
सुष्मिता देव ने कहा, महिलाओं को करनी होगी राजनीति में भागीदारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को जिताना है तो महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में भागीदारी करनी होगी।

बराबरी के पक्षधर थे राजीव गांधी

सुष्मिता देव बरगदवा के एक मैरेज हाल में आयोजित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 36वें स्थापना दिवस व पूर्वांचल महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी महिलाओं को पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी देने के पक्षधर थे।

महिलाओं के बीच जाएं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी सचिन नायक ने कहा कि महिलाएं अपने आस-पास की महिलाओं को भी कांग्रेस पार्टी के विचारों से अवगत कराएं और उन्हें पार्टी से जोड़ें।

यह भी रहे उपस्थित

संचालन नंदिता हुड्डा एवं पूर्वी जोन की महिला अध्यक्ष शहला अग्रहरि ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, तलत अजीज, डॉ. सुरहीता करीम, प्रतिभा पाल, महानगर अध्यक्ष सबीहा सब्जपोश, विद्या नेगी, सत्या पांडेय, शिव कुमारी, डॉ. विजाहत करीम, स्नेहलता, निर्मला पासवान, प्रेमलता चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, शमीना , डॉ.पीएन भट्ट, प्रो.रामनरेश चौधरी, जयंत पाठक, नरसिंह नारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी