रिहा होंगे हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह, योगी सरकार ने लगाया था रासुका

उच्‍च न्यायालय ने हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। उनकी रिहाई का परवाना गोरखपुर जिला कारागार पहुंच गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:42 AM (IST)
रिहा होंगे हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह, योगी सरकार ने लगाया था रासुका
रिहा होंगे हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह, योगी सरकार ने लगाया था रासुका

गोरखपुर, जेएनएन। उच्‍च न्यायालय ने हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। उनकी रिहाई का परवाना गोरखपुर जिला कारागार पहुंचा। सुनील इस समय लखनऊ जेल में बंद है। जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि स्पेशल मैसेंजर से रिहाई का परवाना लखनऊ जेल भेज दिया है।

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को धमकी देने के आरोप में राजघाट पुलिस ने 30 जुलाई 2018 को हियुवा भारत के पदाधिकारी चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद राजघाट थाने पहुंचे हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सुनील व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन मुकदमा दर्ज कर सुनील और चंदन सहित 10 लोगों को जेल भेजा गया। इस घटना के कुछ दिन बाद थाने से थोड़ी दूरी पर खड़ी सुनील के नाम का स्टीकर लगी गाड़ी में पेट्रोल बम मिला था। इसी को आधार बनाकर पुलिस ने सुनील और चंदन के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की थी।

सुनील सिंह को गोरखपुर से लखनऊ और चंदन को कानपुर जेल भेज दिया गया। इस बीच सुनील सिंह ने गलत तथ्यों को आधार पर बनाकर रासुका की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उच्‍च न्यायालय से जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई थी।

chat bot
आपका साथी