Weather News: मकर रेखा के करीब जा रहा सूरज, गिर रहा पारा

Weather News जैसे-जैसे कर्क रेखा से सूर्य इसकी दूरी बढ़ेगी ठंड का मौसम प्रभावी होता जाएगा। इसका सिलसिला शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इस समय गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय आसमान में बादल द‍िखाई पड़ रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:27 PM (IST)
Weather News: मकर रेखा के करीब जा रहा सूरज, गिर रहा पारा
गोरखपुर में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत म‍िल रही है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सूर्य का बढ़ाव मकर रेखा की ओर है। जैसे-जैसे कर्क रेखा से इसकी दूरी बढ़ेगी और मकर रेखा से नजदीकी। ठंड का मौसम प्रभावी होता जाएगा। इसका सिलसिला शुरू हो चुका है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। न्यूनतम तापमान भी निरंतर 20 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक अक्टूबर की अंत तक इसमें और गिरावट रिकार्ड की जाएगी।

कोहरा पड़ने का स‍िलस‍िला शुरू

उधर, सुबह कोहरा पड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिससे ठंड के मौसम की औपचारिक दस्तक का अहसास होने लगा है। देर रात से दोपहर तक चल रही पुरवा हवाएं और दोपहर बाद चल रही पछुआ हवाएं इसमें मदद कर रही हैं। बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी पछुआ हवाओं की गर्मी पाकर कुहेसा का निर्माण कर रही हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई वायुमंडलीय परिस्थिति बनती नहीं दिख रही। स्थानीय परिस्थितियों की वजह से आसमान में हल्के बादल तो छाए रह सकते हैं, लेकिन वह बारिश में तब्दील होंगे, इसमें संदेह है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जहां ऐसा होगा, वहां कुछ समय के लिए तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आसमान में दिख रहे बादल, बादल नहीं धुंध है

गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय आसमान में बादल से दिखाए दे रहे हैं, जिसकी वजह से धूप को अपनी चमक दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार दरअसल वह बादल नहीं धुंध है, जो प्रदूषण की वजह से आसमान और धरती के बीच अटकी पड़ी है और धूप के जमीन पर पहुंचने में बाधा बन रही है। जैसे ही पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होगी, यह धुंध छटेगी और धूप की चमक बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी