Gorakhpur Weather Updates: बारिश थमते ही शुरू हुआ गर्मी का सितम, कुछ जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी

गोरखपुर में बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहने का आसार है।शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्‍यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:15 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:41 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: बारिश थमते ही शुरू हुआ गर्मी का सितम, कुछ जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी
गोरखपुर में बारिश के बाद गर्मी शुरू हो गई है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को फिर लोगों को गर्मी सताएगी। दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहने का आसार है। पश्चिम की तरफ कुछ स्‍थानों पर बहुत ही हल्‍की बूंदा-बांदी हो सकती है।  

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 94 व न्‍यूनतम 73 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक गर्मी की यही स्थिति रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना निम्न वायु दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसके चलते नेपाल व बिहार की तरफ बारिश के आसार हैं। 

शुक्रवार सुबह 8.30 से शनिवार सुबह 8.30 के बीच बारिश

गोरखपुर- 0

पीपीगंज- 1.5 मिमी

देवरिया- 9 मिमी

कुशीनगर- 3.5 मिमी

महराजगंज-0

बस्‍ती- 1.5 मिमी

सिद्धार्थनगर- 1 मिमी

संतकबीरनगर-0

पीपीगंज क्षेत्र में हुई है झमाझम बारिश

पीपीगंज क्षेत्र के डाढ़ाडीह, भीटी आदि गांवों में रविवार सुबह करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली बारिश थमते ही लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा। बाशि के बाद कड़ी धूप से उमस बढ़ गई और लोग काफी परेशान हुए। 

सितंबर माह में पिछले सात वर्षों में हुई बारिश

सितंबर माह की औसत वर्षा- 228.8 मिलीमीटर

2014- 141.6 मिलीमीटर

2015- 26.7 मिलीमीटर

2016- 195.3 मिलीमीटर

2017- 130 मिलीमीटर

2018- 91 मिलीमीटर

2019- 487.4 मिलीमीटर

2020- 370.5 मिलीमीटर

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रविवार               35.4

सोमवार              34.8

मंगलवार             30.8

बुधवार               28.5

गुरुवार              25.6       

शुक्रवार              29.8

शनिवार             32

chat bot
आपका साथी