बिजली कर्मचारियों ने कहा-हठ छोड़े प्रबंधन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि यांत्रिक संवर्ग अपनी समस्याओं को लेकर लगातार बिजली निगम प्रबंधन से बात कर रहा है। बावजूद इसके बात नहीं बन पा रही है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 04:05 PM (IST)
बिजली कर्मचारियों ने कहा-हठ छोड़े प्रबंधन नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
मांगों के समर्थन में धरना देते बिजली कर्मचारी।

गोरखपुर, जेएनएन। पांच फरवरी से आंदोलन कर रहे राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को हठ छोडऩे की चेतावनी दी है। साफ शब्दों में कहा है कि यदि प्रबंधन ने हठ नहीं छोड़ा तो संगठन बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। पांच फरवरी से संगठन के सदस्य आंदोलन की राह पर हैं। बावजूद इसके अभी तक आंदोलन के मामले में किसी ने पूछा तक नहीं। कर्मचारियों ने कहा कि अभी अनुरोध किया जा रहा है, जब आंदोलन शुरू हो जाएगा तो फिर कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

प्रबंधन पर लगाया मांगें न मानने का आरोप

मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि यांत्रिक संवर्ग अपनी समस्याओं को लेकर लगातार बिजली निगम प्रबंधन से बात कर रहा है। अफसर आश्वासन तो देते हैं लेकिन कोई मांग मानी नहीं जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय उप महासचिव अखिलेश गुप्ता ने कहा कि संगठन कभी भी आंदोलन के पक्ष में नहीं रहता लेकिन प्रबंधन ने विवश कर दिया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान आशीष गुप्ता, चंद्रभूषण उपाध्याय, नरसिंह मौर्य, संगम मौर्य, रामविलास खरवार, जय नारायण, आशुतोष गुप्ता, गुंजन शर्मा, योगेंद्र, राजकुमार, देवेंद्र वर्मा, मुन्ना कुशवाहा, अरुण कुमार, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विद्युत मजदूर पंचायत का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अधीक्षण अभियंता शहर के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांगें माने जाने तक आंदोलन की घोषणा की। संरक्षक इस्माइल खां ने कहा कि अधीक्षण अभियंता को कर्मचारियों की समस्या का समाधान करना चाहिए। रामअवतार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। अफसरों की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों को अ'छा माहौल और समय से मानदेय दिलाएं। बीएन यादव ने कहा कि आपरेटरों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, धर्मवीर साहनी, विवेक, गणेश, राना, विकास, शिब्बू, संजीव, शादाब, शैलेश, रामनरायन, राकेश यादव, मनोज, राजेश, विजय, वकील, अनिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी