सीएम के आगमन पर सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:15 AM (IST)
सीएम के आगमन पर सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था
सीएम के आगमन पर सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बिना जांच के किसी को मेडिकल कालेज के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। साड़ी से हाइडिल तिराहे तक आवागमन बंद कर दिया गया था। चप्पे- चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री कार से मेडिकल कालेज पहुंचे और निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक, 125 उप-निरीक्षक, 215 मुख्य आरक्षी, 348 आरक्षी, 35 महिला आरक्षी पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

मेडिकल कालेज गेट पर सुरक्षा की कमान एसओ कपिलवस्तु महेश सिंह ने संभाल रखा था। पूर्व में अंदर जाने के लिए बने सूची से मिलान कर वह लोगों को अंदर भेज रहे थे।

--

सीएम के आगमन पर सीमा पर मुस्तैद रहे जवान

सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरा को लेकर एसएसबी व पुलिस के जवान अलर्ट मोड में रहे। रविवार को कपिलवस्तु थाना के बजहा सीमा चौकी से सटे सीमा के पास पैदल गश्त किया। नेपाल की ओर जाने वाले सभी पगडंडी को सील किया। स्थिति पर नजर बनाए रखा। सीमावर्ती गांवो में आने-जाने वालों की सघन जांच की गई। एसएसबी निरीक्षक बजहा वाजिग नाथन, चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा किया। ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि बार्डर के गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। बीओपी अलीगढ़वा में निरीक्षक श्याम सिंह ने जवानों के साथ पैदल गश्त किया।

chat bot
आपका साथी