नहीं हो रही गोली लगने की पुष्टि, भूसा टेंडर का विवाद मान रही घटना की वजह

शिव कुमार ओझा ने पुलिस को सूचना दी कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन के पास कुछ लोगों ने उन पर गोली चलाई है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका एक्सरे कराया गया। चिकित्सकों ने एक्सरे रिपोर्ट से गोली नहीं लगने की पुष्टि की।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:30 AM (IST)
नहीं हो रही गोली लगने की पुष्टि, भूसा टेंडर का विवाद मान रही घटना की वजह
गोली चलने की घटना की जांच से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भूसा कारोबारी व तारामंडल निवासी शिव कुमार ओझा की एक्सरे रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त जिन पर आरोप लगा रहा है, पूछताछ में उन पर आरोप साबित होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अभी तक मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया है।

रात में पुलिस को दी थी गोली मारने की सूचना

शिव कुमार ओझा मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ इंक्लेव में अस्थायी रूप से रहते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन के पास कुछ लोगों ने उन पर गोली चलाई है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिव कुमार को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। वहां उनका एक्सरे कराया। चिकित्सकों ने एक्सरे रिपोर्ट से गोली नहीं लगने की पुष्टि की।

पार्षद पुत्र पर लगाया गोली मारने का आरोप

शिव कुमार का कहना है कि फायरिंग करने वाला एक पार्षद पुत्र है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पार्षद स्वयं थाने में पहुंच गया। उससे पूछताछ की गई, लेकिन उनसे गोली चलाए जाने की पुष्टि नहीं हो रही है। घटनास्थल पर भी कहीं खोखे नहीं मिले हैं और ना ही किसी ने गोली चलने की आवाज सुनी है। सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह का कहना है कि भूसा कारोबारी को जो चोटे आई हैं, वह बाइक फिसलने की प्रतीत हो रही हैं। अभी तक की जांच से प्रतीत हो रहा है कि मामला भूसा टेंडर से जुड़े विवाद का है। कहीं से भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हो रही है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी