होली में वापसी का टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों, यहां खाली हैं सीटें Gorakhpur News

होली पर्व के बाद घर से वापसी भारी पडऩे लगी है। दिल्ली मुंबई पंजाब कोलकाता और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेेेेेेनों में जगह नहीं है। 19 मार्च से हमसफर में सीटें खाली हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 09:16 AM (IST)
होली में वापसी का टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों, यहां खाली हैं सीटें Gorakhpur News
होली में वापसी का टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों, यहां खाली हैं सीटें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। होली पर्व के बाद घर से वापसी भारी पडऩे लगी है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, कोलकाता और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली किसी भी रुटीन (रोजाना चलने वाली) ट्रेन में कोई जगह नहीं है। दिल्ली वाली रुटीन ट्रेनें तो पहले से ही फुल हैं।

दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में 30 मार्च तक कोई जगह नहीं

30 मार्च तक किसी भी श्रेणी में कोई जगह नहीं है। वहीं, हमसफर एक्सप्रेस में 19 मार्च से बर्थें खाली हैं। इस ट्रेन में अब एक स्लीपर का कोच भी लगने लगा है।

19 मार्च से हमसफर में खाली हैं सीटें, लग रहा स्लीपर का एक कोच

गोरखधाम, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, आम्रपाली और सत्याग्रह एक्सप्रेस की बर्थें पहले से ही बुक हैं। आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा तो लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन वहां भी सीट के लिए मारामारी मची हुई है। सीट नहीं मिलने पर लोग गेट पर खड़े होकर यात्रा पूरी कर रहे हैं।

कई ट्रेनों में खड़ा होने तक की जगह नहीं

गुरुवार को ही हिसार (दिल्ली) जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं थी। सीटें भर जाने के बाद यात्री गैलरी और गेट पर ही खड़े हो गए। सबसे अंतिम कोच में महिलाओं से पूरी बोगी भरी थी। कुछ महिला यात्रियों को जगह नहीं मिली तो वह सामान्य जनरल बोगियों में बैठ गईं। हालांकि, शाम को 4.35 बजे रवाना होने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस को स्टेशन प्रबंधन ने दोपहर बाद 1.30 बजे ही प्लेटफार्म नंबर नौ पर लगा दिया। इसके चलते यात्रियों को लाइन नहीं लगानी पड़ी।

गोरखपुर से आनंदविहार जाने वाली हमसफर की स्थिति

19 मार्च - 12595 - 567 बर्थ खाली।

21 मार्च - 12571 - 583 बर्थ खाली।

22 मार्च - 12571 - 656 बर्थ खाली।

24 मार्च - 12595 - 876 बर्थ खाली।

26 मार्च - 12595 - 771 बर्थ खाली।

28 मार्च - 12571 - 850 बर्थ खाली।

29 मार्च - 12571 - 850 बर्थ खाली।

31 मार्च - 12595 - 876 बर्थ खाली। 

chat bot
आपका साथी