बोले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, केंद्र की गलत नीतियों से बर्बाद हो रहे किसान

कुशीनगर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश का किसान बर्बाद हो रहा है। डीजल उर्वरक कीटनाशक और बीज की कीमत दोगुनी हो गई लेकिन गन्ना मूल्य में एक रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं हुई।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:15 AM (IST)
बोले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, केंद्र की गलत नीतियों से बर्बाद हो रहे किसान
रामकोला स्थित त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में किसान शहीद को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश का किसान बर्बाद हो रहा है। डीजल, उर्वरक, कीटनाशक और बीज की कीमत दोगुनी हो गई, लेकिन गन्ना मूल्य में एक रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं हुई। फिर किस मुंह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रहे हैं। यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। वह कुशीनगर जिले के रामकोला कस्बा स्थित त्रिवेणी चीनी मिल के यार्ड में किसान शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

सपा की सरकार बनने पर किसानों को दिलाया जाएगा 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दिलाया जाएगा। 1992 में बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग कर रहे किसानों पर तत्कालीन भाजपा सरकार ने ही गोली चलवाई थी। कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान, नौजवान पटेल यात्रा निकाली जा रही है। हर जगह इसको जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों का चरित्र एक जैसा है। एक छोटी, दूसरी बड़ी बहन है। भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। कार्यक्रम आयोजक पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने रामकोला गोली कांड का जिक्र कर युवाओं को हक के लिए संघर्ष करने की बात कही। कहा कि आज ही के दिन चीनी मिल गेट पर गोली से पड़ोही हरिजन की मौत हो गई थी। गोली लगने से घायल जमादार मियां को हमारे साथ बंद कर दिया गया था और जेल में ही उनकी मौत हो गई।

किसानों की स्मारक पर पुष्पार्चन किया प्रदेश अध्यक्ष ने

सभा से पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने किसानों के स्मारक पर पुष्पार्चन किया। अध्यक्षता विभूति कुशवाहा ने की व संचालन राजेश्वर गोविंद राव ने किया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, एमएलसी रामअवध यादव, एमएलसी संतोष यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, शंभू चौधरी, नंदकिशोर मिश्र, शशांक यादव, नथुनी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मनोज यादव, इलियास अंसारी, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव, विजेंद्र पाल, पीडी तिवारी, उदयप्रकाश यादव, रणविजय सिंह, एके बादल, घनश्याम यादव आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोड़, काशीनरेश सिंह, सचिंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरिलाल कुशवाहा, दिलशाद आलम, हरि यादव, नगीना पासवान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी