सीनियर खिलाड़ियों के बीच होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, तैयारी शुरू

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में 27 नवंबर को बस्ती मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि महर्षि वशिष्ठ की स्मृति में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 कराई जाएगी। 30 से सौ आयुवर्ग के खिलाडी शामिल होंगे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:05 AM (IST)
सीनियर खिलाड़ियों के बीच होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, तैयारी शुरू
सीनियर खिलाड़ियों के बीच होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, तैयारी शुरू। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में 27 नवंबर को बस्ती मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि महर्षि वशिष्ठ की स्मृति में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 कराई जाएगी। यह सीनियर खिलाड़ियों के बीच होगी। इसमें 30 से 100 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

महर्षि वशिष्‍ठ को समर्पित होगी प्रतियोगिता

एसोसिएशन के अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बस्ती में पहली बार महर्षि वशिष्ठ को समर्पित खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। दूसरी अहम बात यह है कि इसमें 30 से 100 वर्ष तक आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभिन्न खेलों में माहिर वरिष्ठ लोगों से जनपद के उभरते हुए नये खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह खेल उत्सव इस जनपद के लिए यादगार बनेगा। आयोजन की व्यापक तैयारियां एसोसिएशन की ओर से शुरु कर दी गयी है।

सीनियर खिलाडियों का होगा समागम

सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा ने कहा कि बस्ती में सीनियर खिलाड़ियों का समागम कभी नहीं हुआ था। वह अपनी माटी की पहचान बढ़ाने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों के साथ मिलकर सीनियर खिलाड़ियों के बीच 30 वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2021 आयोजित कराई जाएगी। दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 30 से 100 वर्ष या उससे भी अधिक आयु वर्ग के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सौ वर्ष से अधिक उम्र के दो लोग होंगे शामिल

100 वर्ष से अधिक उम्र के दो लोग शामिल हैं। यह आयोजन कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से प्रेरणादायक होगा। वह स्वयं भी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कहा कि आयोजन का उद्देश्य खेल को बढावा देने के साथ साथ जीवन भर उससे जुडा रहना भी आवश्यक है। बताया कि यह प्रतियोगिता बस्ती स्टेडियम में 9 और 10 दिसंबर दो दिनों तक चलेगी। विभिन्न जनपदों के महिला पुरुष सभी सीनियर खिलाड़ियों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा भी दी जाएगी। संरक्षक क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी