कभी सैफई में होता था मुजरा, अब अयोध्‍या में हो रहा रामलीला Gorakhpur News

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के सरकार में जब दुष्कर्म होते थे तो मुलायम सिंह यादव कहते थे लड़कों से गलती हो जाती है। आज लड़कियों को न्याय दिलाया जा रहा है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:02 AM (IST)
कभी सैफई में होता था मुजरा, अब अयोध्‍या में हो रहा रामलीला Gorakhpur News
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हियुवा के प्रभारी,विधायक राघवेद्र सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बिना हिंदुत्व का विकास संभव नहीं है। भारत में जब से हिंदुत्व का प्रभाव बढ़ा है, तभी से विकास हो रहा है। कभी सैफई में मुजरा हुआ करता था। आज अयोध्या में रामलीला हो रही है। आज प्रदेश की जनता सीना तान कर घूम रही है। सपा के सरकार में जब दुष्कर्म होते थे तो मुलायम सिंह यादव कहते थे लड़कों से गलती हो जाती है। आज लड़कियों को न्याय दिलाया जा रहा है। मुख्तार अंसारी, आजम खान, अतीक अहमद की पांच सौ करोड़ की संपत्ति ध्वस्त की गई है।

समाज को बांटने का कार्य कर रही सपा

सपा समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी देवरिया शहर के कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सपा समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

विकास कार्यों के कारण ही साथ देने को कही है बसपा

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। बसपा की मुखिया अब कहने लगी है कि भाजपा का हम साथ देंगे। योगी सरकार में युवाओं को राेजगार का मौका मिलेगा। सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा को छोड़ सभी दलों ने लोगों के साथ छलाव किया है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। अपराध पर लगातार अंकुश लगते जा रहे हैं। इस दौरान हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, संपूर्णानंद गुप्त, जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, भाजपा प्रत्याशी डा.सत्यप्रकाश मणि समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी