राज्य कर्मचारियों ने एरियर के साथ महंगाई भत्ता भी मांगा

जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए कर्मचारियों ने कोरोना योद्धा के रूप में दिन-रात काम किया है। अब कर्मचारियों को उसका लाभ मिलना चाहिए। सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों के हित में तुरंत एरियर के साथ महंगाई भत्‍ता का भुगतान कर दे।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:54 PM (IST)
राज्य कर्मचारियों ने एरियर के साथ महंगाई भत्ता भी मांगा
राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने आगामी बजट में राज्य कर्मचारियों को एरियर के साथ महंगाई भत्ता देने की मांग की है। हांसूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने मांग की कि जनवरी एवं जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 का एरियर दिया जाए। उन्होंने राज्य कर्मचारियों की आयकर सीमा बढ़ाने एवं सेवानिवृत्ति के बाद आयकर में छूट देने की भी मांग की।

जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए कर्मचारियों ने कोरोना योद्धा के रूप में दिन-रात काम किया है। अब कर्मचारियों को उसका लाभ मिलना चाहिए। सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों के हित में तुरंत एरियर के साथ महंगाई भत्‍ता का भुगतान कर दे। इससे कर्मचारी राज्‍य सरकार के लिए आभारी रहेंगे। राजेश, अश्विनी एवं राजेश कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता को फ्रीज किए जाने की आशंका से कर्मचारियों में आक्रोश है। इसका शिक्षक एवं कर्मचारी एक साथ मिलकर विरोध करेंगे। संचालन जिला मंत्री अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने किया। बालेश्वर प्रसाद शुक्ल, ध्रुव कुमार पांडेय, अनूप श्रीवास्तव, भारतेंदु यादव, अशोक पाठक, नुजरत, उमेश, फूलचंद मौर्य आदि उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार मंडल गोलघर के अध्यक्ष बने अमन अग्रवाल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : व्यापारियों के संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गोलघर इकाई का गठन किया गया है। अमन अग्रवाल को अध्यक्ष एवं गौरव श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनित किया गया है। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के निर्देश पर प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश ङ्क्षसह मुन्ना, संगठन मंत्री बैजनाथ जायसवाल, जिला महामंत्री महेश उमर, कोषाध्यक्ष परमेश्वर, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष सक्सेना ने बैठक कर दोनों पदाधिकारियों को मनोनित किया। मनोनित अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

नई शाखा के गठन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं महापौर सीताराम जायसवाल, नरेश बजाज, उमेश मद्धेशिया, रामकिशोर, राजकुमार ङ्क्षसह, रामविनय ङ्क्षसह, दीपक माथुर, प्रवीण ङ्क्षसह आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी