'समाजवादी पार्टी का आह्वान' लेकर साइकिल से घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता Gorakhpur News

Samajwadi Party aahvan गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का आह्वान से लोगों को अवगत कराया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:39 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:19 AM (IST)
'समाजवादी पार्टी का आह्वान' लेकर साइकिल से घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता Gorakhpur News
'समाजवादी पार्टी का आह्वान' लेकर साइकिल से घर-घर पहुंचे सपा कार्यकर्ता Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने सहजनवां विधान सभा के नयेपुरा गांव में तथा खजनी विधानसभा के झड़कटहा चौराहे पर गाजर जगदीशपुर मचौली, कटहरवा, सिकरीगंज व बेलघाट में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान संदेश 'समाजवादी पार्टी का आह्वान' को साईकिल से घर-घर तक पहुचाया गया।

जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार न तो कानून व्यवस्था संभाल पा रही है और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था संभाल पा रही है। अराजकता, अव्यवस्था और अत्याचार की बाढ़ आई हुई है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के जो तरीके बताये जा रहे हैं, वे हास्यास्पद है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल-पेट्रोल व विजली के दामों में भारी वृद्धि से किसानों की फसल (पैदावार) की लागत बढ़ती जा रही है लेकिन फसल का मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है।भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों की स्थिति अत्यन्त दयनीय होती जा रही है, भाजपा सरकारें किसानों के दर्द को समझ नहीं पा रही हैं इसलिये किसानों की स्थिति चिन्ताजनक एवं भयावह होती जा रही है। 

कहा कि किसानों की पैदावार गन्ना-गेहूं, धान आदि के समर्थन मूल्य में लागत के हिसाब से वृद्धि कर तथा उनके बकाए को ब्याज सहित भुगतान करने की समाजवादी पार्टी मांग करती है।

इन कार्यक्रमों में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, रुपावती बेलदार, मिर्जा कदीर बेग  जयराम यादव, राम हर्ष यादव, वीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सिराजुद्दीन रहमानी, गीता निषाद, इशरत अली, राजू निषाद, शैलेंद्र यादव, राममिलन प्रजापति, शेषनाथ यादव, नीरज कनौजिया, जितेंद्र यादव, भोला नाथ यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी