सपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, अराजकता फैला रही प्रदेश सरकार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश सरकार प्रदेश में अराजकता पैदा कर रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:35 PM (IST)
सपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, अराजकता फैला रही प्रदेश सरकार
सपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, अराजकता फैला रही प्रदेश सरकार

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को बुनियादी मुद्दों से गुमराह करके समाज को तोडऩे और नफरत फैलाने में लगी है। इसी का नतीजा है कि भाजपा के साथी एक-एक करके अलग हो रहे हैं। प्रदेश में पहली बार कोई ऐसी सरकार बनी है, जो खुद ही अराजकता फैला रही है।

पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार के पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नरेश उत्तम ने कहा कि समाजवादी योद्धा केदारनाथ ने जीवन पर्यंत गरीबों, किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। मंडल कमीशन को लागू कराने व सैंथवार समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल कराने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से जनाक्रोश का आलम यह है कि उनके सांसद, मंत्री भी अब उनके साथ चुनाव न लडऩे की घोषणा कर रहे हैं। उनके सलाहकार और सर्वो'च बैंक के पदाधिकारी अवांछित हस्तक्षेप के कारण पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। गोरखपुर की जनता ने बीते उपचुनाव में भाजपा की नाकामी को उजागर किया। 2019 में पूरे देश से भाजपा गायब हो जाएगी। केंद्र में अगली सरकार अखिलेश यादव के सहयोग और उनके नेतृत्व में ही बनेगी।

अध्यक्षता ओपी नाथ वर्मा, संचालन पूर्व मंत्री किसान सिंह सैंथवार ने किया। आयोजक अजय सिंह सैंथवार ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राधेश्याम सिंह संैथवार, सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संतोष यादव सनी, जवाहर लाल मौर्य, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जीएम सिंह, यशपाल रावत, डॉ. मोहसिन खान, सिंहासन यादव, राधेश्याम सिंह, मनुरोजन यादव, जफर अमीन डक्कू, अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र तिवारी राजू, पंकज शाही, अशोक यादव, दयानंद विद्रोही, मिर्जा कदीर बेग, रूपावती बेलदार, सुमन पासवान, मैना भाई, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संजय पहलवान, कीर्तिनिधि पांडेय, पन्नेलाल पहलवान, बिन्दा देवी आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अगुवाई में अवधेश यादव, जियाउल इस्लाम, रजनीश यादव, विश्वजीत त्रिपाठी सोनू, गौरव राय, गवीश दुबे, कपिल मुनि यादव, आदि ने एयरपोर्ट, मोहद्दीपुर, पैडलेगज आदि जगहों पर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी