पंजीकृत किसानों के सत्यापन में सुस्त रफ्तार, 3800 किसानों का हुआ है पंजीकरण, 1200 का हुआ है सत्यापन

इस साल उन्‍हीं किसानों से धान की खरीद की जाएगी जिनका पंजीकरण रहेगा। किसानों का पंजीकरण करने के लिए गांवों में शिविर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है। हालांकि जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम स्‍तर से की गई जांच में स्थिति संतोषजनक नहीं मिली है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:30 PM (IST)
पंजीकृत किसानों के सत्यापन में सुस्त रफ्तार, 3800 किसानों का हुआ है पंजीकरण, 1200 का हुआ है सत्यापन
पंजीकृत किसानों के सत्यापन में सुस्त रफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। धान खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के लिए गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं लेकिन पंजीकृत किसानों के सत्यापन में तहसील के अधिकारियों की रफ्तार सुस्त है। 3800 के सापेक्ष अभी तक 1200 किसानों का ही सत्यापन किया जा सका है। धान खरीद की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने इस सुस्ती पर नाराजगी जताई है।

पंजीकृत किसानों से की जाएगी खरीद

जिले में एक नवंबर से धान खरीद होनी है। इसके लिए 131 केंद्र बनाए जाने हैं। अभी तक जिलाधिकारी के स्तर से 101 केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। खरीद उन्हीं किसानों से की जाएगी, जो पंजीकृत होंगे। पंजीकृत किसानों का सत्यापन तहसील प्रशासन की ओर से किया जाता है। सत्यापन के पीछे उद्देश्य है कि किसान के नाम पर कोई बिचौलिया धान न बेचने पाए। किसानों के पंजीकरण के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रेम रंजन ङ्क्षसह के निर्देश पर गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि सभी एजेंसियां धान क्रय केंद्रों के लिए प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे तथा धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए।

सत्‍यापन में संतोषजनक नहीं मिली स्थिति

आवश्यक सूचनाओं का बैनर, टोल फ्री नंबर भी केंद्रों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों का एसडीएम के स्तर से सत्यापन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पंजीकृत किसानों का सत्यापन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को जागरूक करने की ²ष्टि से ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों एवं किसान सहायकों को पत्र जारी किया जाए।

बाट-मांप निरीक्षक करेंगे क्रय केंद्रों के तौल मीशन का परीक्षण

उन्होंने वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक को निर्देश दिया कि सभी अनुमोदित क्रय केंद्रों पर जाकर तौल मशीन की जांच कर लें। जांच के बाद क्रय केंद्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ङ्क्षसह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी