छह वर्ष के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव Gorakhpur News

यूपी के बस्‍ती जिले में सीएम की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान दिनेश कुमार सिंह को उनके छह वर्षीय पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने गांव के ही शमशान घाट पर मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा। दिनेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 03:14 PM (IST)
छह वर्ष के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव Gorakhpur News
छह वर्ष के बच्‍चे ने अपने पिता को मुखग्नि दी। - परिजनों द्वारा उपलब्‍ध कराई तस्‍वीर

बस्ती, जेएनएन। रुधौली थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सीएम की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान दिनेश कुमार सिंह को उनके छह वर्षीय पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने गांव के ही शमशान घाट पर मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा। दिनेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दिनेश कुमार सिंह अपने तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई अवधेश सिंह लखनऊ में पुलिस विभाग में दीवान जबकि छोटा भाई प्रवेश सिंह गोरखपुर में सिपाही है। मृतक अपने पीछे पत्नी निक्का सिंह, बड़ी बेटी रिमझिम (12) शगुन (9) बेटे शौर्य प्रताप (6) को छोड़ गए हैं। एक माह पूर्व उन्होने मां दुर्गावती से फोन पर कहा था कि वह जल्द ही घर आ रहे हैं। पर वह नहीं, उनका शव आया। मृतक के पिता जयनाथ सिंह भी पुलिस विभाग में तैनात थे जो 2009 में सेवानिवृत्त हो गए थे। एक वर्ष पूर्व इनकी कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी।शोक जताने वालों का लगा तांतापीएसी जवान दिनेश कुमार के मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। घर पर शोक व्यक्त करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल के पुत्र जैश प्रताप जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया।

सीएम की सुरक्षा में तैनात थे दिनेश

दिनेश कुमार सीएम योगी आदित्‍यनाथ की सुरक्षा में तैनात थे। फाेरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के खेसुआ चौराहा के निकट बीते रविवार की रात सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। दिनेश कुमार सिंह 2004 में पीएसी में भर्ती हुए थे। 2013 से वह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। बीते 10 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सरकारी आवास लखनऊ में आइसोलेट कर दिए गए। 26 सितंबर को दोबारा जांच में निगेटिव आने पर रविवार की रात वह लखनऊ से अपनी बाइक लेकर गांव के लिए निकले। इसी बीच देर रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के साथ ही पीएसी के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी गई है। मृतक के बड़े भाई अवधेश सिंह लखनऊ में आरक्षी हैं।

chat bot
आपका साथी