फरेंदा में रसोई गैस सिलेंडर फटने से छह लोग झुलसे, सभी की हालत गंभीर

महराजगंज जिले के फरेंदा के धानी ढाला में जमील अहमद के मकान में तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:35 PM (IST)
फरेंदा में रसोई गैस सिलेंडर फटने से छह लोग झुलसे, सभी की हालत गंभीर
फरेंदा में गैस फटने से क्षतिग्रस्त मकान । जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : महराजगंज जिले के फरेंदा के धानी ढाला में जमील अहमद के मकान में तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

चूल्‍हा जलाते ही धमाके के साथ फटा सिलेंडर

परिवार के अनुसार सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस खत्म हो गई। रसोई में काम कर रही महिलाओं में ही किसी ने दूसरा सिलेंडर लगा दिया। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की चपेट में जमील अहमद, जावेद अहमद, इमराना खातून, निसार अहमद, अलमास व फातिमा गंभीर रूप से झुलस गए। क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, ग्राम प्रधान सुनील चौरसिया आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। मौके पर इंडेन गैस सर्विस के कर्मचारियों ने भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी से छेड़खानी का मुकदमा

नगर पालिका परिषद महराजगंज के एव वार्ड की किशोरी के साथ तहसील रोड पर अभद्र टिप्पणी करने व छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़‍ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ कोतवाली पुलिस छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

रास्‍ते में पकड़ लिया था किशोरी का हाथ

दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़‍ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री 12 जून को तहसील रोड पकड़कर आ रही थी, कि तभी आरोपित ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी वहां से भागकर घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। सदर कोतवाल मनीष सिंह यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित सत्यम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी