गोरखपुर से दिल्‍ली, मुंबई व अन्‍य शहरों को जाने वाली छह फ्लाइट कैंसिंल Gorakhpur News

गोरखपुर से दिल्ली मुंबई कोलकाता प्रयागराज व अहमदाबाद के लिए होने वाली छह उड़ाने निरस्त हो गई। इनमें विमान कंपनी इंडिगो की कोलकाता और प्रयागराज जबकि स्पाइस जेट की दिल्ली मुंबई और अहमदाबाद की उड़ान भी शामिल है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:36 AM (IST)
गोरखपुर से दिल्‍ली, मुंबई व अन्‍य शहरों को जाने वाली छह फ्लाइट कैंसिंल Gorakhpur News
गोरखपुर से दिल्‍ली, मुंबई व अन्‍य शहरों को जाने वाली छह उड़ानें कैंसिल हो गई हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से स्पाइस जेट व इंडिगो ने शुक्रवार को गोरखपुर आने वाली दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व प्रयागराज की छह फ्लाइट कैंसिल कर दी।टिकट बुक कराने वाले यात्रियों शनिवार को दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा।लखनऊ जाने वाली फ्लाइट से महज दो लोग ही गए।

यात्रियों की संख्‍या कम होने के कारण नहीं उड़े विमान

शुक्रवार को गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, प्रयागराज व अहमदाबाद के लिए होने वाली छह उड़ाने निरस्त हो गई। इनमें विमान कंपनी इंडिगो की कोलकाता और प्रयागराज जबकि स्पाइस जेट की दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ान शामिल है।

यात्रियों की संख्या कम होने की मुख्य वजह हवाई सफर के लिए कई राज्यों में आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य किया जाना है। यात्री कम होने से विमान कंपनियों को उड़ाने निरस्त करनी पड़ रही हैं। हालांकि गोरखपुर के अलावा अन्य शहरों में काफी अधिक उड़ाने पहले से निरस्त हो रही हैं। 

दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता से आने वाले यात्रियों की संख्या कम है। यहां से जाने के लिए भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार को 13 उड़ानों में छह उड़ाने निरस्त रहीं। जिसकी वजह यात्रितयों की संख्या कम होना है।

आज से चार और स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने घाटे में चल रहीं चार और स्पेशल पैसेंजर (सवारी गाड़ी) ट्रेनों को 15 मई से अगले आदेश तक निरस्त कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन ट्रेनों में भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। 05053 छपरा- लखनऊ, 05054 लखनऊ - छपरा, 05083 छपरा- फर्रूखाबाद तथा 05084 फर्रूखाबाद- छपरा स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

chat bot
आपका साथी