महराजगंज से गोरखपुर लाया जाएगा दिन-दहाड़े गोलीबारी करने वाला शुभम सिंह Gorakhpur News

गोरखपुर में दिन-दहाड़े गोलीबारी कर चर्चा में आए शुभम सिंह को महराजगंज की क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। गोरखपुर की पुलिस शुभम सिंह को वारंट बी पर गोरखपुर लाने की तैयारी कर रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:08 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:08 PM (IST)
महराजगंज से गोरखपुर लाया जाएगा दिन-दहाड़े गोलीबारी करने वाला शुभम सिंह Gorakhpur News
गोरखपुर में दिन दहाड़े गोलीबारी करने वाला शुभम सिंह। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले की क्राइम ब्रांच व घुघली पुलिस से हुई मुठभेड़ में पकड़ा गए बदमाश शुभम सिंह सिंघाड़ा को कैंट पुलिस वारंट बी पर गोरखपुर ले आएगी। बदमाश के पकड़े जाने की खबर मिलते ही पूछताछ करने कैंट पुलिस रता में ही महराजगंज रवाना हो गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस वारदात में शामिल अन्‍य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

खोराबार के मोतीराम अड्डा, अहिरवाती टोला का रहने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शुभम सिंह सिंघाड़ा छह दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। करीबियों को हिरासत में लेने के बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आया। शुक्रवार को बदमाश ने कचहरी में आत्‍मसमर्पण करने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस का पहरा देख फरार हो गया। शनिवार की शाम बाइक से वह नेपाल भागने की फिराक में था। महराजगंज जिले की क्राइम ब्रांच व घुघली थानेदार ने रास्‍ते में उसे घेर लिया। बदमाश ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तमंचा के दबोच लिया। रात में खबर मिलते ही कैंट थाने की पुलिस महराजगंज रवाना हो गई। सिंघाड़ा से पूछताछ कर फरारी के दौरान शरण देने वालों की जानकारी लेकर कैंट पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

यह जा चुके हैं जेल 

मोहद्दीपुर व बिशुनपुरवा में हुई फायरिंग की घटना में कैंट पुलिस सुमित चंदेल, शुभम राव, अविनाश सिंह, प्रज्जवल सिंह, विक्रांत पासवान, प्रिंस शाही, आदर्श शुक्ला, विनय सिंह जानू और पॉशा रेस्‍टोरेंट के मैनेजर जाकिब को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। शुभम सिंह सिंघाड़ा को महराजगंज पुलिस ने पकड़ लिया है। वारदात में शामिल देवरिया जिले के बरहज का रहने वाला शुभम सिंह बरहज फरार है। जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम है। 

गोरखपुर पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल 

दिनदहाड़े शहर में गोली बारी कर सनसनी फैलाने वाले शुभम सिंह सिंघाड़ा की तलाश में कैंट पुलिस के साथ ही जिले के तेज-तर्रार इंस्‍पेक्‍टर, दारोगा के साथ ही पूरी क्राइम ब्रांच लगी थी। छह दिन से हर संभावित ठिकाने पर उसे ढूंढने का दावा किया जाता रहा लेकिन वह हाथ नहीं लगा। महराजगंज में पहुंचते ही वहां की क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। 

यह है मामला

21 सितंबर को कैंट क्षेत्र में  बिशुनपुरवा से लेकर मोहद्दीपुर तक दो गुटों में फायरिंग के बाद प्रापर्टी डीलर जितेन्द्र यादव को युवकों ने गोली मारी थी। फायरिंग के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई थी। दुकाने बंद हो गई थी। जांच में पता चला कि 20 सितम्बर को भी इस गुट ने दो बार मारपीट की थी।

chat bot
आपका साथी