Geeta Press Gorakhpur: पहली बार आर्ट पेपर पर छपेगी श्रीरामचरितमानस

गीता प्रेस में अभी तक साधारण पेपर पर पुस्तकें प्रकाशित हो रही थीं। चित्र आर्ट पेपर पर प्रकाशित किए जाते थे और उन्हें बाद में पुस्तकों में जोड़ा जाता था। अब गीताप्रेस ने आर्ट पेपर पर पुस्तकों का प्रकाशन भी शुरू कर दिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 01:25 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 01:25 PM (IST)
Geeta Press Gorakhpur: पहली बार आर्ट पेपर पर छपेगी श्रीरामचरितमानस
गीताप्रेस ने फोटो छापने वाले आर्ट पेपर पर श्रीरामचरितमानस को प्रकाशित करेगा। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गीताप्रेस ने फोटो छापने वाले आर्ट पेपर पर श्रीरामचरितमानस को प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। पहली बार आर्ट पेपर पर यह पुस्तक प्रकाशित की जाएगी। इसके पहले यह प्रयोग पहली बार गत अप्रैल में गीता को लेकर किया गया था। आर्ट पेपर पर छपी गीता की बिक्री को देखते हुए प्रेस प्रबंधन ने मानस को भी इसी पेपर पर छापने की योजना बनाई है। प्रबंधन ने प्रेस को नमूना तैयार करने का निर्देश दिया है।

मांग को देखते हुए प्रबंधन ने लिया निर्णय

अभी तक साधारण पेपर पर पुस्तकें प्रकाशित हो रही थीं। चित्र आर्ट पेपर पर प्रकाशित किए जाते थे और उन्हें बाद में पुस्तकों में जोड़ा जाता था। अब गीताप्रेस ने आर्ट पेपर पर पुस्तकों का प्रकाशन भी शुरू कर दिया है। चित्र भी पुस्तक के साथ ही प्रकाशित हो रहे हैं। पेपर आकर्षक होने के कारण इन पुस्तकों की मांग ज्यादा है। आर्ट पेपर पर गीता की तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की गई हैं, डेढ़ माह में ही पुस्तकें लगभग बिक चुकी हैं। इसके दूसरे संस्करण के प्रकाशन की तैयारी चल रही है।

गुजराती व अंग्रेजी में भी छपेगी गीता

गीताप्रेस ने आर्ट पेपर पर संस्कृत-हिंदी में गीता की तीन हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इसकी मांग को देखते हुए गुजराती व अंग्रेजी में भी इसे प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है। 15 भाषाओं में गीताप्रेस से गीता का प्रकाशन होता है। धीरे-धीरे सभी भाषाओं में गीता आर्ट पेपर पर प्रकाशित की जाएगी।

आर्ट पेपर पर छपी गीता की मांग बढ़ गई है। पहली बार यह पुस्तक चित्रों के साथ प्रकाशित की गई है। इसके पहले पुस्तक अलग प्रकाशित होती थी, उसमें एक-दो चित्र बाद में जोड़े जाते थे। इस बार की गीता में 129 चित्रों का प्रकाशन किया गया है। इसकी मांग को देखते हुए यह प्रयोग श्रीरामचरितमानस के लिए भी किया जाएगा। तैयारियां चल रही हैं। - लालमणि तिवारी, उत्पाद प्रबंधक, गीताप्रेस।

chat bot
आपका साथी