मोहद्दीपुर गोलीकांड : पहले पंचायत के दौरान चली थी गोली, तब दौड़ाकर मारी गोली Gorakhpur News

जून में शुभम सिंह सिंघाड़ा का जन्मदिन था। लॉकडाउन के बाद भी उसने धूमधाम से दोस्तों को पार्टी दी। दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले ब्लाक प्रमुख ने जन्मदिन का केक काटा था। उसकी तस्वीर सिंघाड़ा ने फेसबुक पर शेयर की थी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:12 PM (IST)
मोहद्दीपुर गोलीकांड : पहले पंचायत के दौरान चली थी गोली, तब दौड़ाकर मारी गोली Gorakhpur News
मोहद्दीपुर गोली कांड की प्रतीकात्‍मक फाइल तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। मोहद्दीपुर गोली कांड की चल रही जांच में पुलिस को मिली जानकारी चौंकाने वाली है। पुलिस के अनुसार युवकों के दो गुट में बिशुनपुरवा और मोहद्दीपुर से पहले सिंघडिय़ा में पंचायत के दौरान गोली चली थी। उसी विवाद खत्म करने के लिए बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्ष के 20 से अधिक लोग मौजूद थे। पूर्व मंत्री के करीबी ने आते ही एक पक्ष के समर्थन में सिंघाड़ा और उसके साथियों पर गोली चला दी थी। घटना के बाद वह कार से साथियों संग भागा तो शुभम सिंह सिंघाड़ा और उसके साथियों ने बिशुनपुरवा में घेर लिया। वहां दोनों ओर से करीब सात राउंड फायरिंग हुई। सिंघाड़ा पक्ष के हावी होने पर कार सवार युवक साथी के साथ शहर की तरफ भागे। मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास सिंघाड़ा ने जितेंद्र को घेरकर गोली मार दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मारपीट व फायरिंग की घटना में शामिल नहीं था। वह तरकुलहा देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। सड़क पर गोली चलते देख वह साथी के साथ भागने लगा। हमलावरों ने कार सवार का साथी समझ उसे गोली मार दी।

रविवार को पैडलेगंज के हुक्काबार में मारपीट के बाद सोमवार को शुभम सिंह सिंघाड़ा और अविनाश सिंह समर्थकों के साथ समझौता करने के लिए सिंघडिय़ा में साथियों संग पहुंचा था। आरोप है कि अविनाश का साथी व पूर्व मंत्री का करीबी युवक बातचीत शुरू होने के बाद कार से छह साथियों संग पहुंचा। आते ही उसने शुभम सिंह सिंघाड़ा को लक्ष्य कर गोली चला दी, जिसके बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। सिंघाड़ा ने साथियों संग गोली चलाने वाले को पकडऩे का प्रयास किया, तो वह कार से कूड़ाघाट की तरफ निकल गया। साथियों संग बाइक से पीछा कर सिंघाड़ा ने बिशुनपुरवा के पास कार को रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। सिंघाड़ा पक्ष के हावी होने पर कार सवार शहर की तरफ भागे। उसके बाद सिंघाड़ा ने दोबारा मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास घेरकर स्कूटी सवार जितेंद्र यादव को गोली मार दी। पूर्व मंत्री का करीबी जिस कार से आया था, उसे गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर का करीबी चला रहा था। पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद वह लखनऊ चला गया।

लॉकडाउन में धूमधाम से मनाया था जन्मदिन, ब्लाक प्रमुख ने काटा था केक

जून में शुभम सिंह सिंघाड़ा का जन्मदिन था। लॉकडाउन के बाद भी उसने धूमधाम से दोस्तों को पार्टी दी। दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले ब्लाक प्रमुख ने जन्मदिन का केक काटा था। उसकी तस्वीर सिंघाड़ा ने फेसबुक पर शेयर की थी। मोहद्दीपुर में हुई घटना के बाद उसने फोटो हटा दिया है। 

chat bot
आपका साथी