फंदे से लटका मिला टेंट कारोबारी का शव Gorakhpur News

शेषनाथ टेंट हाउस चलाते थे। गांव के बाहर एक दुकान में उन्होंने गोदाम बना रखा था। रात खाना खाने के बाद वह गोदाम में सोने चले गए। सुबह गोदाम में छत के कुंडे से बंधी रस्सी से लटका उनका शव मिला।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 01:05 PM (IST)
फंदे से लटका मिला टेंट कारोबारी का शव Gorakhpur News
आत्‍महत्‍या करने के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। बेलीपार इलाके में महावीर छपरा निवासी 35 वर्षीय शेषनाथ यादव की गांव के पास दुकान में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। शेषनाथ टेंट हाउस चलाते थे। गांव के बाहर एक दुकान में उन्होंने गोदाम बना रखा था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह गोदाम में सोने चले गए। मंगलवार को सुबह गोदाम में छत के कुंडे से बंधी रस्सी से लटका उनका शव मिला।

छात्रा से छेडख़ानी, आरोपित हिरासत में

पीपीगंज उपनगर के एक कोचिंग सेंटर से घर जा रही छात्रा से छेड़खानी कर रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि उसका एक अन्य साथी फरार होने में सफल हो गया। दोपहर तीन बजे के आसपास छात्रा कोचिंग से घर जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने छेडख़ानी शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीपीगंज थानेदार सत्य प्रकाश ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

गोला रामपुर बघौरा गांव के पास से मंगलवार को गोला पुलिस ने सैयद उर्फ भुअर को 12 बोर के तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आर्म्‍स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गश्त पर निकले उप निरीक्षक रंजीत तिवारी, शैलेश सिंह और विकास ने आठ बजे के आसपास चक महेशपुर गांव निवासी सैयद को गिरफ्तार किया।

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

गोला क्षेत्र के गोपालपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार रात आग लगने से सारा सामान खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार मोदनवाल सोमवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय बिजली नहीं थी। रात में 10 बजे के आसपास बिजली आई। इसके कुछ देर बाद ही दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार ने छह लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है।

छत से गिरने से महिला की मौत

गीडा इलाके के उसका गांव निवासी राम प्रकाश सिंह की पत्नी 55 वर्षीय इंद्रावती देवी की मंगलवार को छत पर से गिरने से मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि सुबह स्नान करने के बाद वह कपड़े छत पर डालने गई थीं। इसी दौरान वह नीचे गिर गईं। उन्हें मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी