श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की निकली शोभा यात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण Gorakhpur News

बरहज में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हुआ। यहां से शोभायात्रा नगर के मेन रोड पैना रोड सरयू तट होते हुए अटल तिराहा पहुंची। शोभायात्रा में कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:20 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:20 AM (IST)
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की निकली शोभा यात्रा, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण Gorakhpur News
रामपुर कारखाना के सिरसिया में निकली शोभा यात्रा में शामिल विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव शुक्ला।

गोरखपुर, जेएनएन : देवरिया जिले के बरहज में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हुआ। परमहंस आश्रम परिसर में लोग एकत्रित हुए। यहां से शोभायात्रा नगर के मेन रोड, पैना रोड, सरयू तट होते हुए अटल तिराहा पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। केसरिया ध्वज, गाजेबाजे, रथ, डीजे पर रामधुन के साथ जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ी, नगर के लोग भी शामिल होते गए। इस दौरान समूचा नगर भगवान के जयघोष से गूंजता रहा।

पूरे देश में 15 जनवरी से चल रहा अभियान

पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से पूरे देश में चल रहा है। इस दौरान नरेंद्र मिश्र, दीपक मिश्रा शाका, मुरली मनोहर जायसवाल, नपा के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल, प्रमोद मिश्र, बिंदेश्‍वर गिरी, श्रवण सिंह, सचिन सिंह, रजनीश उपाध्याय,  शंकर सोनकर, अरविंद जायसवाल, जितेंद्र भारत, मुन्नदास महाराज, अमरेंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे।

श्रीराम के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

रामपुर कारखाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान के तहत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खेल मैदान से शुरू हुई। रथ पर श्रीराम व सीता की झांकी सजाई गई थी। विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव शुक्ला ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा सिरसिया से होते हुए देवरिया-कसया मार्ग से रामपुर कारखाना कस्बा, गुदरी बाजार, बड़ी बाजार, बभनौली होते हुए महादेव बाजार पहुंची, जहां समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिलों में भगवा ध्वज बांध रखा था और जयघोष करते जा रहे थे। श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान दीपक जायसवाल, प्रवीण प्रताप मल्ल, अर्चना पांडेय, रोहित राय, मोनू मद्धेशिया, सुरेंद्र चौरसिया, नीतीश श्रीवास्तव, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी