सत्ता में आया तो प्रत्येक गांव में स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा : शिवपाल

वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव कुशीनगर पहुंचे। उनहोंने स्टेडियम को देखा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने का आहवान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:15 AM (IST)
सत्ता में आया तो प्रत्येक गांव में स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा : शिवपाल
सत्ता में आया तो प्रत्येक गांव में स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा : शिवपाल

गोरखपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। हाकी भारतीय खेल है। कलात्मक भारतीय खेल हाकी को और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। यदि मैं सत्ता में आया तो खेल के विकास के लिए प्रत्येक गांव में स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा।

वह कुशीनगर महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरानी यादों को सहेजने के लिए ऐसे आयोजन माध्यम बनते हैं। किसी को भी अपना अतीत नहीं भुलना चाहिए। बुद्ध की धरती पर दुनिया को शांति, अ¨हसा व मैत्री का संदेश दिया है। इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी यहां के लोगों की है। कहा कि भाईचारा बढ़ेगा, तभी देश मजबूत होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुद्ध पीजी कालेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों के दम पर राजनीति की दिशा और दशा बदली जा सकती है। आज के युवाओं में गजब की क्षमता है। वह जो चाहें वह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। जब जब युवाओं ने अगड़ाई ली है वह कर गुजर गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीति में शुचिता नहीं रह गई है। युवा ही इसकी मर्यादा को ला सकते हैं।

इससे पूर्व निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर चार्टेड विमान से उतरे शिवपाल का उनके दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शुभेच्छुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष यादव, रुद्रप्रताप यादव, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अरुण कुमार राय, शिवकुमार पांडेय, ¨पटू ¨सह, दुर्गेश यादव, शिवकुमार यादव, फैजल खान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी