कार्यकर्ताओं में जोश भर गए शिवपाल, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
सहजनवां में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह तथा कडज़हां में महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन की अगुवाई में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने गांव-गांव पांव-पांव यात्रा की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से जानकारी भी ली।
गोरखपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से बलिया जा रहे शिवपाल सिंह यादव पदाधिकारियों से मिलने के लिए सहजनवां एवं कडज़हां में रुके थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही जबरदस्त तरीके से भाग लेने की अपील की।
गांव गांव यात्रा की समीक्षा में पूछा सवाल
सहजनवां में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह तथा कडज़हां में महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन की अगुवाई में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया। उन्होंने गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से पूछा, संगठन को मजबूत करने के लिए क्या किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चलाकर कितने लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि दो हजार से ज्यादा नए सदस्य बने हैं। दूसरे दलों के सक्रिय पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यदि इसी तरीके से कार्यकर्ताओं में जोश बना रहा तो निश्चित तौर पर 2022 में पार्टी मिशन फतेह में अवश्य कामयाब होगी। हमें चुप नहीं बैठना है। पार्टी में संघर्षशील लोग हैं। संघर्षशील लोगों के दम पर ही विजय मिलेगी।
अपने दम पर चुनाव लड़ेगी प्रसपा
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 जिलों के अंदर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का संगठन तैयार है। प्रसपा प्रदेश के अंदर पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रसपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव व मोहल्लों में जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। स्वागत करने वालों में बृजनाथ मौर्य, धर्मदेव यादव, जयशंकर पांडेय, विजय प्रताप सिंह, मोहन यादव, बच्छ लाल, मोहम्मद अफसर, सोनू यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, शान मोहम्मद,अख्तर अली, शमीम, शिवशंकर वर्मा, महेंद्र सिंह राणा, अरशद हुसैन, संजीव श्रीवास्तव, अंकित गौड़, घनश्याम शर्मा, इंद्रजीत, कमलेश सिंह, सुल्तान कन्नौजिया, विमलेश सिंह, आदि मौजूद रहे।