Gorakhpur Weather News: तेज आंधी ने बदला मौसम का मिजाज, कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बूंदा-बांदी

बुधवार देर रात में आंधी चली जिसका असर गुरुवार को भी रहा। पिछले 24 घण्टे में करीब 10 मिलीमीटर बारिश भी हुई है। बारिश के चलते पिछले चौबीस घंटे में तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:50 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: तेज आंधी ने बदला मौसम का मिजाज, कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बूंदा-बांदी
गोरखपुर में बुधवार देर रात तेज आंधी-पानी से कई स्‍थानों पर पेड़ गिर गए।- जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गुरुवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। सुबह 10 बजे के बाद हवा दक्षिण से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चल सकती है।

ऐसा रहा बुधवार का मौसम

बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे। कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी भी हुई। रात में आंधी चली। जमकर बारिश हुई। पिछले 24 घण्टे में  करीब 10 मिलीमीटर बारिश भी हुई है। बारिश के चलते पिछले चौबीस घंटे में तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 28 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है गुरुवार के बाद से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। सप्‍ताह भर बाद दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। 

चौबीस घंटे में 53 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर बढ़ गई एक्‍युआई

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पिछले 24 घंटे में शहर का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स में करीब 53 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर बढ़ा है। बुधवार सुबह 11 बजे शहर का एक्‍यूआई 180 ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि जिस तरह से एक्‍युआई लेवल बढ़ रहा है। लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है। लोग छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखेंगे तो एक्‍युआई 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के करीब भी आ सकती है।

chat bot
आपका साथी