नहीं चलेंगी गोरखपुर-अयोध्या और गोरखपुर कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेनें, सात ट्रेने निरस्त

ृ8 फरवरी तक सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी ले लें तो परेशानी नहीं होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 09:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 09:31 AM (IST)
नहीं चलेंगी गोरखपुर-अयोध्या और गोरखपुर कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेनें, सात ट्रेने निरस्त
नहीं चलेंगी गोरखपुर-अयोध्या और गोरखपुर कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेनें, सात ट्रेने निरस्त

गोरखपुर, जेएनएन। खाली मालगाड़ियों को पास कराने के लिए सवारी गाड़ियों का निरस्तीकरण जारी है। 20 फरवरी को भी पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर सात सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। जनसपंर्क अधिकारी चंद्र प्रकाश चौहान के अनुसार फ्रेट कन्वो प्लान के तहत पनियहवा प्वाइंट पर सुबह पांच से आठ बजे तक तथा गोरखपुर अप डायरेक्शन में सुबह सात से दस बजे तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

निरस्त रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें

- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर। 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर। 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर। 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

प्रभावित होने वाली अन्य ट्रेनें

- 55011 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

- 55075 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में ही रुक जाएगी।

- 55076 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।

- 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर बुढ़वल में टर्मिनेट हो जाएगी।

सात तक निरस्त रहेंगी

चार सवारी गाड़ियां

रेलवे प्रशासन ने खराब मौसम का हवाला देते हुए चार और सवारी गाड़ियों को सात मार्च तक निरस्त कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 55082 गोरखपुर-नरकटियागंज, 55081 नरकटियागंज-गोरखपुर, 55079 बेतिया-गोरखपुर और 55042 गोरखपुर-बेतिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। यह गाड़ियां 21 दिसंबर से 15 फरवरी तक निरस्त थी। निरस्तीकरण की अवधि और बढ़ा दिया गया है।

बढ़ती ही जा रहीं आम

यात्रियों की मुश्किलें

31 मार्च तक पहले से ही 32 एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त हैं। 18 गाड़ियां आंशिक रूप से निरस्त हैं। फ्रेट कन्वो प्लान के तहत सप्ताह में दो दिन मुख्य सवारी गाड़ियां भी निरस्त हो जा रही हैं। नरकटियागंज रूट की चार ट्रेनों को निरस्त कर रेलवे प्रशासन ने स्थानीय लोगों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानकारों के अनुसार समय पालन दुरस्त करने और कोचों की कमी के लिए ट्रेनें निरस्त हो रही हैं। यह तब है जब लग्न का समय चल रहा है। त्यौहार भी शुरू हैं। होली नजदीक है।

chat bot
आपका साथी