Gorakhpur Vaccination: कोविड टीकाकरण को दिव्यांगों व रेहड़ी वालों के लिए बनेंगे अलग बूथ

दिव्यांगों के लिए भीड़ में जाकर लाइन लगाना कठिन होता है। इसलिए शासन ने उनके लिए अलग बूथ बनाने की व्यवस्था की है। सार्वजनिक स्थानों व कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर इनके लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। रेहड़ी वालों को भी टीका लगाया जाएगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:30 PM (IST)
Gorakhpur Vaccination: कोविड टीकाकरण को दिव्यांगों व रेहड़ी वालों के लिए बनेंगे अलग बूथ
गोरखपुर में कोविड टीका का फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। टीकाकरण अभियान में सभी के लिए समान व्यवस्था है। किसी को भी टीका लगवाने पर रोक नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने अब दिव्यांगों व रेहड़ी वालों के लिए अलग बूथ बनाकर टीका लगाने का निर्णय लिया है। शासन से मिले निर्देश के बाद इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दिव्यांगों के लिए भीड़ में जाकर लाइन लगाना कठिन होता है। इसलिए शासन ने उनके लिए अलग बूथ बनाने की व्यवस्था की है। सार्वजनिक स्थानों व कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर इनके लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। साथ ही रेहड़ी वालों, पटरी व्यवसायियों, ठेला-खोंमचा वालों, आटो चालकों की सूची बनाकर उन्हें भी अलग से टीका लगाया जाएगा। क्योंकि ये लोग सर्वाधिक लोगों से मिलते हैं। इसलिए इन्हें कोरोना से सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह पहल की है।

60 बूथों पर टीकाकरण

जिले में 60 बूथों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। हर जगह सुचारु रूप से टीकाकरण चल रहा है। लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बूथों पर उत्सव व उल्लास का माहौल है। अभी तक किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने जिला अस्पताल व संक्रामक रोग विभाग में बने बूथों का निरीक्षण किया। वैक्सीनेटर को मानक के अनुसार टीका लगाने का निर्देश दिया।

वैक्सीन की कमी नहीं

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जो लोग भी बूथों पर आएंगे, उन्हें टीका लगाया जाएगा। कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास दो हथियार हैं। एक तो बचाव व सतर्कता तथा दूसरा टीकाकरण। इन दोनों का इस्तेमाल कर हम कोरोना को मात दे सकते हैं। इसलिए सभी को आगे आकर टीका लगवाना चाहिए। इससे पूरा समाज सुरक्षित रहेगा।

chat bot
आपका साथी