चलनी से चांद देख सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

करवा चौथ पर्व का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक दिन पूर्व से ही महिलाएं इसकी तैयारी में जुट गईं थी। गांव से लेकर शहर तक व्रती महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाईं। रविवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सर्गी खाईं। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन निराजल उपवास रखीं। शाम को व्रती महिलाएं लाल हरी नारंगी साड़ियां और चूड़ी पहन सोलहों श्रृंगार कर नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:11 PM (IST)
चलनी से चांद देख सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना
चलनी से चांद देख सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

महराजगंज: पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास के प्रतीक के पर्व करवा चौथ को सुहागिनों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। दिनभर पूजा पाठ का दौर चलता रहा। व्रती सुहागिनों ने सुबह शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा कर अखंड सौभाग्य के लिए आशीर्वाद मांगा। फिर शाम को देवी की आराधना की और चलनी से चन्द्र दर्शन के बाद महिलाओं ने अ‌र्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की।

करवा चौथ पर्व का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक दिन पूर्व से ही महिलाएं इसकी तैयारी में जुट गईं थी। गांव से लेकर शहर तक व्रती महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाईं। रविवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सर्गी खाईं। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन निराजल उपवास रखीं। शाम को व्रती महिलाएं लाल, हरी, नारंगी साड़ियां और चूड़ी पहन, सोलहों श्रृंगार कर नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुईं। इसके बाद करवा माता की पूजा कीं। रात के समय महिलाएं चांद निकलने पर चलनी से दीदार कर अ‌र्घ्य दीं। इसके बाद पति ने पत्नी को अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत तोड़वाया। इस दौरान पत्नी व स्वजन संग फोटो खींचने और सेल्फी लेने की भी धूम रही। इंटरनेट मीडिया पर लगा रहा बधाइयों का तांता

महराजगंज: इंटरनेट मीडिया पर बंधाइयों का तांता लगा रहा। वाट्सअप, फेसबुक, स्टांग्राम पर लोग करवा चौथ पर्व की एक-दूसरे को खूब बधाइयां देने में मशगूल रहे। इसके जरिये एक तरह जहां जीवन के मंगल की कामना भरे संदेश भेजे गए। पति ने दिया भरपूर साथ

अब पुरुषों की भी धारणा बदल रही है। पत्नी के करवा चौथ व्रत रहने पर पति भी उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। लोहियानगर, शास्त्रीनगर सहित कई मोहल्लों में पुरुषों ने पत्नी के साथ हाथ बटाया और तरह-तरह के लजीज व्यंजन बनाने में मदद की। वीडियोकाल के जरिये पति का किया दीदार

करवा चौथ के अवसर पर भी बहुत से लोग अपने घर नहीं पहुंच सके हैं। इसलिए उनकी पत्नी वीडियोकाल के जरिये अपने चांद का दर्शन किया और व्रत तोड़ा। सोनरा निवासी रश्मि विश्वकर्मा के पति संतराज दुबई में काम करते हैं। घर नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी पत्नी वीडियो काल के जरिये दीदार कर करवा चौथ पर्व मनाया और अखंड सौभाग्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी