दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद जाने वाले विमानों का शेड्यूल बदला, यहां देखें नया टाइम टेबल Gorakhpur News

दिल्ली मुंबई कोलकाता और हैदराबाद से गोरखपुर आने-जाने वाले विमानों के शेड्यूल में 27 अक्टूबर से बदलाव किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:07 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:27 AM (IST)
दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद जाने वाले विमानों का शेड्यूल बदला, यहां देखें नया टाइम टेबल Gorakhpur News
दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद जाने वाले विमानों का शेड्यूल बदला, यहां देखें नया टाइम टेबल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से गोरखपुर आने-जाने वाले विमानों के शेड्यूल में पांच से 10 मिनट का बदलाव किया गया है।

यह है नया टाइम टेबल

दिल्ली से गोरखपुर आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 11 बजे ही गोरखपुर आ जाएगा। पहले यह विमान सुबह 11.10 बजे आता था। स्पाइस जेट और एयर इंडिया ने दिल्ली से गोरखपुर आने वाले विमान के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई से दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर आने वाला स्पाइस जेट का विमान दोपहर 2.20 बजे ही पहुंच जाएगा।

यथावत रहेगी बंगलुरु की उड़ान

इंडिगो ने बंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं किया है। हैदराबाद से दोपहर 12.05 बजे आने वाला विमान पांच मिनट पहले आएगा। कोलकाता जाने वाले विमान के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोमवार, 21 अक्‍टूबर 2019 की फ्लाइट

दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट

आगमन - सुबह 11.10 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे

दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

दिल्ली के लिए  एयर इंडिया की फ्लाइट

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे

आगमन - शाम  4.30 बजे

प्रस्थान - शाम 5.00 बजे

बंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट

आगमन - दोपहर 01.45 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे

हैदराबाद के लिए फ्लाइट

आगमन - दोपहर 12.05 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए फ्लाइट

प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे

chat bot
आपका साथी