सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती व गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि

लोगों की दुश्वारियां बरकरार है। उधर राप्ती व गोर्रा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 12:05 AM (IST)
सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती व गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि
सरयू खतरे के निशान से ऊपर, राप्ती व गोर्रा के जलस्तर में वृद्धि

जागरण संवाददाता,देवरिया: जिले में सरयू नदी का जलस्तर स्थिर है। लेकिन खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लोगों की दुश्वारियां बरकरार है। उधर राप्ती व गोर्रा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। जिससे तटवर्ती लोग भयभीत हैं।

बरहज संवाददाता के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर स्थिर है। नदी खतरे के 45 सेंटीमीटर ऊपर स्थिर है। बुधवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 66.95 मीटर पर स्थिर है। खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। जलस्तर घटने के बाद भी तटवर्ती गांव के लोगों की दुश्वारी कम नहीं हुई है। भदिला प्रथम गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरा है। विशुनपुर देवार का नौ टोले के पास से पानी घटा है लेकिन लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। कपरवार संगम तट पर कटान की स्थिति है।

-

राप्ती और गोर्रा का जलस्तर बढ़ा

रुद्रपुर : दोआबा में राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में बुधवार की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राप्ती गेज प्वाइंट भेड़ी के समीप 68.50 मीटर और गोर्रा गेज प्वाइंट पिड़राघाट के समीप 68.75 मीटर पर बह रही थी। दोनो नदियों का डेंजर लेवल 70.50 मीटर है। दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब दो मीटर दूर रह गई हैं। जलस्तर बढ़ने से दोआबा की करीब दो लाख आबादी पर खतरा मंडराने लगता है। जलस्तर बढ़ने पर नदियों का दबाव तटवर्ती गांवों बहोरादलपतपुर, नरायनपुरऔराई, पांडेयमांझा, पलिया, छपरा-बुजुर्ग, नीबा, ईश्वरपुरा सहित सिलहटा के समीप पिड़रा करनपुरा तटबंध, तिघरा-मराक्षी, बेलवा जमींदारी बांधों पर कटान बढ़ता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी