लाल निशान के करीब पहुंचने को बेताब दिख रही सरयू नदी

लगातार पांच दिन से बढ़ता जा रहा है इस नदी का जल स्तर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:27 AM (IST)
लाल निशान के करीब पहुंचने को बेताब दिख रही सरयू नदी
लाल निशान के करीब पहुंचने को बेताब दिख रही सरयू नदी

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र में स्थित सरयू नदी लाल निशान के करीब पहुंचने को बेताब दिख रही है। लगातार पांच दिन से इस नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी का पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। इससे नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। यदि यही स्थिति रही तो इन गांवों के लोग जिदगी बचाने के लिए पलायन करने के लिए विवश हो सकते हैं।

धनघटा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बीते शनिवार को 78.450 मीटर पर बह रहा था। जबकि रविवार को इसका जलस्तर 78.570 मीटर पर पहुंच गया। लगातार पांच दिन से जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस नदी का जलस्तर बहुत

जल्द खतरा निशान 79.350 मीटर के करीब अथवा पार कर सकता है। इस नदी का पानी कंचनपुर, भौवापार, सरैया, खरैया, गुणवतीया, ढोलबजा, पटौवा, गुलरिहा आदि गांवों की तरफ बढ़ रही है। इससे इन गांवों के लोगों में दहशत बना हुआ है। इन गांवों के महातम, रामशंकर यादव, हरेंद्र, सुभाष सहित अन्य लोगों का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए शरणालय में रहने-ठहरने, भोजन-पानी, उपचार आदि की सुविधा नहीं है। यदि नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो उन्हें जिदगी बचाने के लिए गांव छोड़ना पड़ सकता है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ की दशा में प्रभावित लोगों को ठहरने के लिए शरणालय की व्यवस्था कर दी गई है। तहसील प्रशासन बाढ़ से बचाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को कोई समस्या नहीं होगी।

योगेश्वर सिंह

एसडीएम, धनघटा

chat bot
आपका साथी