पूर्वांचल में बाढ़ का खतरा : बस्‍ती में सरयू लाल निशान के पार, कुआनो भी उफनाई

बस्‍ती जिले में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। हां सरयू लाल निशान के पार हो गई है और कुआनो भी उफान पर है।

By Edited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:39 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:39 AM (IST)
पूर्वांचल में बाढ़ का खतरा : बस्‍ती में सरयू लाल निशान के पार, कुआनो भी उफनाई
पूर्वांचल में बाढ़ का खतरा : बस्‍ती में सरयू लाल निशान के पार, कुआनो भी उफनाई

बस्ती, जेएनएन। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को लाल निशान के ऊपर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में हलचल तेज हो गई है। दुबौलिया क्षेत्र के चांदपुर-कटरिया तटबंध और ठोकरों पर नदी का दबाव बढ़ने लगा है। यहां आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सरयू नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। लगातार जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत ब्लाक के कल्यानपुर, भरथापुर, चांदपुर समेत दर्जन भर गांवों में नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। कृषि योग्य भूमि नदी में समा जा रही है।

इधर कुदरहा ब्लाक का रामपुर-कलवारी तटबंध भी संवेदनशीन बना हुआ है। रविवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या पुल पर सरयू का जलस्तर खतरा बिंंदु 92.370 मीटर से 20 सेमी मीटर ऊपर 92.750 मीटर आंका गया है। इधर कुआनो भी आपे से बाहर को आतुर है। बस्ती में इस नदी का जलस्तर रविवार को खतरा ¨बदु 83.640 मीटर के सापेक्ष 82.751 मीटर पर रिकार्ड किया गया है।

नोडल अधिकारी ने किया तटबंध का निरीक्षण दुबौलिया

जनपद के नोडल अधिकारी शशिभूषण लाल सुशील ने अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर का निरीक्षण किया। कटरिया गांव के पास बने ठोकर नंबर एक पर चल रहे मरम्मत कार्य का उन्होंने जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार से मानचित्र के अनुसार नदी की कटान की जानकारी ली। मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीएम रमेश चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप, सहायक अभियंता बाढ़ खंड जितेंद्र कुमार, जेई संजय यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी