होली के रंग में डूबे संघ के स्वयंसेवक, समरसता का दिया संदेश Gorakhpur News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली के एक दिन पहले शहर मेें दो स्थानों पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। लालडिग्गी और सूर्यकुड धाम पर आयोजित हुए इस उत्सव में संघ के स्वयंसेवकों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:39 PM (IST)
होली के रंग में डूबे संघ के स्वयंसेवक, समरसता का दिया संदेश Gorakhpur News
होली खेलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्‍वयंसेवक व उनके स्‍वजन। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से होली के एक दिन पहले शहर मेें दो स्थानों पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। लालडिग्गी और सूर्यकुड धाम पर आयोजित हुए इस उत्सव में संघ के स्वयंसेवकों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान भजन-कीर्तन और फाग का भी आयोजन हुआ, जिसपर स्वयंसेवक जमकर झूमे।

प्रांत प्रचारक ने होली के महत्‍व पर डाला प्रकाश

सूर्यकुड धाम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक सुभाष ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फाग उत्सव का भारतीय पंरपरा में विशेष महत्व है। यह पर्व हमें समरसता का संदेश देता है। संबोधन से पहले प्रांत प्रचारक ने संघ का ध्वज लगाया और प्रार्थना की। यहां स्वयंसेवकों ने फूलों की होली खेली और उसके बाद अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान सह प्रांत प्रचारक अजय, प्रांत प्रचार प्रमुख यशोदानंद, भाग संघचालक प्रभुनाथ, भाग कार्यवाह दुर्गेश, सह भाग प्रचारक अजीत, सांसद रवि किशन, नगर संघचालक हरिनारायण आदि मौजूद रहे।

होली का उल्‍लास दिखाता है समरसता की राह

लालडिग्गी में आयोजित फाग उत्सव में प्रांत संघचालक डा. पृथ्वीराज ने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐसा पर्व है कि जिसमें हम आयु, जाति और पद तीनों को भूल जाते हैं। होली का उल्लास हमें समरसता की राह दिखाता है। लालडिग्गी के फाग उत्सव में भजन गायक नंदू मिश्रा ने अपने भजनों और फाग गीतों पर सभी  को खूब झुमाया। इस दौरान डा. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल, ओम जालान, डा. राजेश बरनवाल, आत्मा सिंह, डा. राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कल निकालेंगे नरसिंह शोभा यात्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख और होलीकोत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्ल ने बताया कि होली के दिन सुबह आठ बजे घंटाघर चैराहे से परंपरागत नरसिंह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संक्षिप्त संबोधन भी होगा। शोभायात्रा में संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी