समस्याओं पर चर्चा, एकजुटता पर बल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग का 14वां मंडलीय अधिवेश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 01:04 AM (IST)
समस्याओं पर चर्चा, एकजुटता पर बल
समस्याओं पर चर्चा, एकजुटता पर बल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग का 14वां मंडलीय अधिवेशन यहां सिविल लाइंस स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को आयोजित हुआ। ठेकेदारी से अराजक तत्वों को प्रतिबंधित करने सहित कुल 40 बिंदुओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। समस्याओं पर चर्चा की गई, एकजुटता पर बल दिया गया और हक के लिए लड़ने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि एके सिंह, मुख्य अभियंता, गंडक ने कहा कि संगठन को जब भी मेरी जरूरत होगी, मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा और मैं सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर पवार ने मंडल के सभी सदस्यों को निर्भीक होकर कार्य करने की सलाह दी। प्रांतीय महासचिव नितेंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों से निरंतर बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई प्रांतीय नेतृत्व सदा साथ खड़ा रहेगा।

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने कहा कि विगत वर्ष आई बाढ़ में निलंबित सदस्यों को प्रांतीय नेतृत्व की पहल पर पुन: बहाली मिली, इसके लिए प्रांतीय नेतृत्व बधाई का पात्र है। उन्होंने 14वें अधिवेशन की सफलता की बधाई दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील शाही ने की।

अधिवेशन में मुख्य रूप से ओपी राय, एमएल दास, आरएन तिवारी, अनिरुद्ध राय, वीपी सिंह सहित मंडल के सभी जनपदों के अवर अभियंता व सहायक अभियंता शामिल थे।

...............

संजीव अध्यक्ष व संजय उप महासचिव चुने गए

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग का मंडलीय चुनाव, चुनाव अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ। संजीव पटेल अध्यक्ष, संजय कुमार मौर्य उप महासचिव, बीबी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष (निर्विरोध), शंभू प्रसाद उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह वित्त सचिव, हेमराज लेखा संप्रेक्षक, रवि प्रकाश प्रचार सचिव व ज्ञान शंकर संगठन सचिव चुने गए। प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर पवार ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निर्वहन मजबूती से करेगी।

chat bot
आपका साथी