UP: इस विभाग के 2874 कर्मचारियों का बढ़ गया वेतन, एक साथ मिली दो वेतन वृद्धि

Salary Increased For 2874 Employees 2874 सफाई कर्मियों को 1900 ग्रेड पे में प्रोन्नत किया गया है। अभी तक ये कर्मचारी 1800 ग्रेड पे में काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धि भी मिली है। एक साथ दो वेतन वृद्धि मिलने से कर्मचारी गदगद हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:52 PM (IST)
UP: इस विभाग के 2874 कर्मचारियों का बढ़ गया वेतन, एक साथ मिली दो वेतन वृद्धि
पंचायती राज विभाग के 2874 कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Salary of employees of Panchayati Raj Department of Uttar Pradesh increased: पंचायती राज विभाग में कार्यरत 2874 सफाई कर्मियों के लिए शनिवार का दिन खुशियों भरा रहा। नौकरी के 10 साल पूरा होने पर उन्हें 1900 ग्रेड पे में प्रोन्नत किया गया है। अभी तक ये कर्मचारी 1800 ग्रेड पे में काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धि भी मिली है। सभी सफाई कर्मियों का बेसिक वेतन अब करीब दो हजार रुपये अधिक हो जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

बेसिक पे अब 23500 रुपये की जगह 25200 रुपये होगा

पंचायती राज विभाग में 2011 में सफाई कर्मियों की भर्ती हुई थी। मार्च 2021 में उनका 10 साल पूरा हो गया। जिले में तीन हजार से अधिक सफाई कर्मी तैनात थे लेकिन जिन कर्मचारियों को किसी प्रकार का दंड मिला है उनके वेतनमान में बदलाव नहीं किया गया है। कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जो अपने स्वजन का निधन होने के बाद अनुकंपा पर नियुक्त हुए हैं। ऐसे कर्मचारियों का अभी 10 साल पूरा नहीं हुआ है। जिन सफाई कर्मियों को दो वेतन वृद्धि मिली है, उनका बेसिक पे जुलाई महीने में 23500 रुपये की जगह 25200 रुपये होगा।

सौगात मिलने से कर्मचारियों में खुशी

मार्च महीने में 10 साल पूरा होने के बाद सभी सफाई कर्मी वेतन में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर के कारण समय से वेतनवृद्धि को लेकर वे सशंकित थे लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने इस काम को प्राथमिकता पर कराते हुए शुक्रवार को इसे अंतिम रूप दे दिया। वेतन वृद्धि की सूचना मिलने के बाद सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी।

पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। जैसे ही उनका 10 साल पूरा हुआ, एसीपी के तहत पहली एसीपी लगा दी गई। अब उनका ग्रेड पे भी बढ़ गया है। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। - हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी।

chat bot
आपका साथी