नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में सोमवार को त्रिलोकपुर गांव स्थित कंपोजिट उच प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारी ने शिक्षक की तरह न केवल छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:30 AM (IST)
नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ
नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

सिद्धार्थनगर : महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में सोमवार को त्रिलोकपुर गांव स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारी ने शिक्षक की तरह न केवल छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, बल्कि महत्वपूर्ण बिदुओं पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। किसी भी स्थिति में आप कमजोर नहीं हैं। छात्राओं को इस दिशा में महती भूमिका निभाने की आवश्यकता है। खुद छोटी-छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और घर-परिवार की महिलाओं को भी जागरूक करें। उन्हें प्रेरित करें कि यदि किसी प्रकार की घटना उनके साथ हो रही है तो वह बर्दाश्त न करें, बल्कि इसका विरोध करें। जिससे अपराध पर अंकुश लग सके।

महिला बीट पुलिस अधिकारी उर्मिला ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली बहुत सारी छात्राएं भी कोई घटना होती है तो उसको अपने घर पर शेयर नहीं करती है। स्कूल में पढ़ रही हैं, इसलिए आप सभी जागरूकता दिखाएं, कोई भी बात हो, तो इसकी जानकारी अपने स्वजन को जरूर दें, जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लें। यदि जागरूक रहेंगी तो निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। बीट अधिकारी ने ब्लैक बोर्ड पर लिखकर हेल्पलाइन 1090 वूमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर इसकी सहायता लेने के लिए आह्वान किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह, महबूब अहमद, इश्तकार अली, जुबेर आलम, नसीबुन्निसां आदि मौजूद रहे। एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

सिद्धार्थनगर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को बांसी के रतन सेन इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्कूल से निकली रैली बांसी -इटवा मुख्य मार्ग से होकर रानीगंज तिराहा होते उपनगर नरकटहा पहुंची और पुन: स्कूल पहुंच कर समाप्त हो गई।

रैली समापन के उपरांत कैडेटों के बीच चित्र कला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कैप्टन डा संदीप कुमार सिंह तथा लेफ्टिनेंट परमानंद पाण्डेय की अगुवाई में रतनसेन डिग्री कालेज, रानी गंज, नरकटहा होते हुए एनसीसी कैडेटों ने फिट इंडिया फ्रीडम जन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया। प्राचार्य ऋषी प्रकाश गौड़ ने प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले कैडेट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर व्यक्ति दवाओं आदि से होने वाले खर्च से बच सकता है। सभी लोग अपने दैनिक दिनचर्या में योग, व्यायाम आदि को शामिल करें। निरोगी जीवन जीने के लिए अपने आहार के साथ साथ शरीर की देखभाल भी बेहद जरूरी है। रैली में मुख्य रूप से कैप्टन राजेश यादव, नायब सूबेदार धनंजय सिंह, हवलदार केशव, कैडेट दीपक पांडेय, राम नारायण, अर्जुन शर्मा, मनीष यादव, शिवांगी साहू व निशा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी