ग्रामीण महिलाओं ने शुरू की सैनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री

महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए ग्वालियर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया। सभी समूह से दस-दस सदस्यों को दो शिफ्टों में काम करने के लिए लगाया जाएगा। उत्पादन यूनिट के लिए अलग से ग्रुप बनाए गए हैं। एक ग्रुप को कच्चा माल तैयार करना है। दूसरा इसे मशीन पर लगाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:13 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:13 AM (IST)
ग्रामीण महिलाओं ने शुरू की सैनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री
ग्रामीण महिलाओं ने शुरू की सैनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री

सिद्धार्थनगर : उसका बाजार ब्लाक के ग्राम पंचायत तलनटवा में विष्णु प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने सैनेटरी नैपकिन बनाने की यूनिट की शुरूआत की। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एक कंपनी ने मशीन की आपूर्ति की है। कंपनी के इंजीनियरों ने ग्रामीण महिलाओं की कार्यशाला लगाई। उन्हें सैनेटरी नैपकिन बनाने व मशीन चलाने की विधि बताई। कच्चा माल भी उपलब्ध किया गया। एक दिन में 500 पीस सैनेटरी नैपकिन बनाई जाएगी। इस यूनिट को लगाने में पांच लाख की लागत आई है। अंशदान कोष से 1.10 व सामुदायिक निवेश निधि से 3.90 लाख रुपये लगा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में विष्णु प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया है। इसमें नौ स्वयं सहायता समूह सदस्य के रूप में जुड़े हैं। ग्राम संगठन ने सैनेटरी नैपकिन की यूनिट डालने की योजना तैयार की। सीडीओ ने पहल करते हुए जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उपायुक्त रोजगार योगेंद्र लाल भारती, जिला मिशन प्रबंधक आजीविका राजकुमार विश्वकर्मा, ब्लाक मिशन प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता को लगाया। महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए ग्वालियर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया। सभी समूह से दस-दस सदस्यों को दो शिफ्टों में काम करने के लिए लगाया जाएगा। उत्पादन यूनिट के लिए अलग से ग्रुप बनाए गए हैं। एक ग्रुप को कच्चा माल तैयार करना है। दूसरा इसे मशीन पर लगाएगा। तीसरे को कटिग और चौथे को पैकिग के लिए जाएगा। इसे स्वास्थ केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के साथ ग्राम पंचायत में सप्लाई किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि ग्राम संगठन ने सैनेटरी नैपकिन बनाना शुरू किया है। इसकी बिक्री के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी