प्रत्येक 80 किलोमीटर पर बस यात्रियों के लिए रेस्‍टोरेंट चयनित करेगा रोडवेज Gorakhpur News

प्रथम चरण में गोरखपुर-लखनऊ तथा गोरखपुर-कानपुर मार्ग पर यात्री प्लाजा का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 16 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दूसरे चरण में गोरखपुर- प्रयागराज और गोरखपुर-वाराणसी सहित अन्य मार्गों पर भी यात्री प्लाजा चयनित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:27 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:04 PM (IST)
प्रत्येक 80 किलोमीटर पर बस यात्रियों के लिए रेस्‍टोरेंट चयनित करेगा रोडवेज Gorakhpur News
रोडवेेेज यात्रियों के संबंध में बस का फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। अब वे रास्ते में अपने मनमाफिक ढाबा या रेस्टोरेंट पर बस नहीं खड़ी कर पाएंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने फिर से प्रत्येक 80 किमी पर यात्री प्लाजा चयनित करने का निर्णय लिया है।

यहां पर होगा चयन, निविदा आमंत्रित

प्रथम चरण में गोरखपुर-लखनऊ तथा गोरखपुर-कानपुर मार्ग पर यात्री प्लाजा का चयन किया जाएगा। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 16 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दूसरे चरण में गोरखपुर- प्रयागराज और गोरखपुर-वाराणसी सहित अन्य मार्गों पर भी यात्री प्लाजा चयनित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

यात्री सुविधाओं का रखना ही मुख्‍य उद्देश्‍य

जानकारों के अनुसार लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को सहूलियत के लिए यात्री प्लाजा चयनित करने का प्रावधान है। निगम मानक के आधार पर यात्री प्लाजा का चयन करता है। बदले में ठहराव का शुल्क भी लेता है। शर्तों के मुताबिक प्लाजा प्रबंधन यात्रियों का पूरा ख्याल रखते हैं। प्लाजा में साफ-सफाई व बैठने की समुचित व्यवस्था रहती है। महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं। खानपान सामग्री गुणवत्तायुक्त होती है। यात्रियों को निगम से शिकायत करने का अधिकार होता है। शिकायत पर कार्रवाई भी होती है। दरअसल, चालक और परिचालक रास्ते में यात्रियों का ख्याल नहीं रखते। अपने हिसाब से ढाबा या रेस्टोरेंट पर बसें खड़ी करते हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। अब यात्री प्लाजा का चयन हो जाने से यात्रियों को सहूलियतें तो मिलेंगी ही, कर्मचारियों की मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि प्लाजा चयन की प्रक्रिया शुरू है।

गोरखपुर परिक्षेत्र से माघ पूर्णिमा पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें

संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो और कस्बों से 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 30 बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों को संचालित करने की तैयारी भी निगम ने पूरी कर ली है।

chat bot
आपका साथी