महाराष्ट्र व कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्‍त, 30 यात्री घायल Gorakhpur News

महाराष्ट्र और कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों को लेकर नेपाल के मुक्तिनाथ जा रही भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 30 भारतीय यात्री घायल हो गए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 09:13 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 02:22 PM (IST)
महाराष्ट्र व कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्‍त, 30 यात्री घायल Gorakhpur News
महाराष्ट्र व कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्‍त, 30 यात्री घायल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नेपाल के पोखरा से मुक्तिनाथ जा रही भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 30 भारतीय यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पोखरा स्थित मणिपाल शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारह यात्रियों की हालत गंभीर है। 

महाराष्ट्र और कर्नाटक के हैं तीर्थ यात्री

भारतीय बस नंबर यूपी बीपी 4995 महाराष्ट्र और कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों को लेकर मुक्तिनाथ जा रही थी। पोखरा में पृथ्वी राजमार्ग पर तनहू के व्यास नगरपालिका-12 के कमलाबारी के पास पलट गई।

यह हुए घायल

पोखरा पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बड़लला, स्वाति बख्शी, यशोदा, माला कुलकर्णी, जय श्री, मधुकर, पुष्पा, रेखा कुलकर्णी, नंदा कुलकर्णी, ललिता तलपुर, अप्रक को मणिपाल अस्पताल पोखरा में भर्ती कराया गया है।

इन्‍हें आईं हल्‍की चोटें

मामूली घायल लीला पांडेय, सुधा विमलिंगे, सुधा काममारी, संदवा वैध, शांता वही, रमेश जोशी, सरस्वती कुलकर्णी, विजया कुलकर्णी, विजय माल रंगे, सरस्वती कुलकर्णी, अपुर चक्रमणि को दमोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जगह कम होने से नंदा कुलकर्णी, रेवती, जयश्री, माला कुलकर्णी, सालगी कुलकर्णी, पुरपा, अवधेश पांडेय, रेखा कुलकर्णी को रत्ना हटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी